बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद में ई-लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही 22 वर्षीय छात्रा पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। आमापारा इलाके में एक युवक ने पीछे से छात्रा पर तेजाब फेंक दिया। हमले में उसका चेहरा, दोनों हाथ और आंख के आसपास का हिस्सा झुलस गया। गंभीर हालत में छात्रा को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रेफर किया गया है।

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पीड़िता प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है और उसने समाजशास्त्र से एमए किया है। वह रोजाना की तरह ई-लाइब्रेरी से पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान आमापारा के पास सुनसान मोड़ पर पीछे से आए युवक ने अचानक उस पर तेजाब फेंक दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
धमतरी में सनसनीखेज वारदात: प्रेमिका पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत
धमतरी में सनसनीखेज वारदात: प्रेमिका पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रेम संबंध में शक ने एक युवती की जान ले ली। कुरुद थाना क्षेत्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हमले के बाद दौड़कर बचाई जान

एसिड अटैक के बाद छात्रा ने हिम्मत नहीं खोई और वहां से दौड़कर मदद के लिए लोगों को आवाज लगाई। राहगीरों की मदद से उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया।

पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही शहर के प्रवेश और निकास मार्गों पर निगरानी बढ़ाई गई। साइबर सेल और पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जांच के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस छात्रा के बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
कोल्ड ड्रिंक में जहर? सास ने बहू पर लगाया कीटनाशक पिलाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस
कोल्ड ड्रिंक में जहर? सास ने बहू पर लगाया कीटनाशक पिलाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस
बिलासपुर। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद एक महिला की तबीयत बिगड़ने और बेहोश होने के मामले में सिविल लाइन पुलिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एकतरफा प्रेम का एंगल सामने आया

प्रारंभिक जांच में पुलिस के सामने एकतरफा प्रेम से जुड़ा एंगल सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी युवक छात्रा से एकतरफा प्रेम करता था। बताया जा रहा है कि करण कुंजाम नाम के युवक से उसकी दोस्ती थी। पुलिस के अनुसार, करण सोमवार सुबह अपनी महिला मित्र के साथ बीजापुर से बालोद पहुंचा था, जहां दोनों ने प्रेम विवाह किया।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान आरोपी ने करण को छात्रा के प्रति अपने एकतरफा प्रेम के बारे में बताया और मदद मांगी। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम और एसिड अटैक में दोनों आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

महिंद्रा बस से पकड़े गए आरोपी

पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी बालोद से भागने की कोशिश कर रहे थे। जांच के दौरान पुलिस टीम ने दोनों को महिंद्रा बस से पकड़ा। उनसे पूछताछ की जा रही है और घटना में इस्तेमाल सामग्री समेत अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
पहले प्रेमी को बुलाया, फिर पति संग रची हत्या की साजिश; सिर-धड़ 200 मीटर दूर दबाए
पहले प्रेमी को बुलाया, फिर पति संग रची हत्या की साजिश; सिर-धड़ 200 मीटर दूर दबाए
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर में चल रहा इलाज

एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि छात्रा के शरीर के दाहिने हिस्से, चेहरे और आंख के आसपास एसिड से झुलसने की जानकारी मिली है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई हैं और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।