रायपुर। नवरात्रि की शुरुआत में अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन राजधानी रायपुर में गरबा की तैयारियों ने बाजार में रंग भरना शुरू कर दिया है। युवक-युवतियों से लेकर बच्चों तक के लिए रंग-बिरंगी और आकर्षक गरबा ड्रेस बाजार में पहुंचने लगी हैं। खास बात यह है कि गरबा के लिए ड्रेस खरीदने के साथ-साथ अब इसे किराए पर लेने का चलन भी तेजी से बढ़ रहा है।

इस बार रायपुर, बिलासपुर समेत प्रदेश भर के बाजारों में गरबा के पारंपरिक परिधानों की खास मांग है। व्यापारियों के मुताबिक अहमदाबाद, सूरत और भावनगर से अलग-अलग डिजाइन की गरबा ड्रेस मंगाई जा रही हैं। नवरात्रि के दौरान मांग बढ़ने पर कई बार पसंदीदा डिजाइन जल्दी खत्म हो जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG के किस सांसद ने कितना खर्च किया? सामने आया सांसद निधि का हिसाब, जानिए अपने सांसद की पूरी स्थिति
CG के किस सांसद ने कितना खर्च किया? सामने आया सांसद निधि का हिसाब, जानिए अपने सांसद की पूरी स्थिति
रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोकसभा सांसदों द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के तहत स्वीकृत विकास कार्यों और निधि के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घाघरा से अजरक तक, इन डिजाइनों की डिमांड

युवतियों के बीच घाघरा, काठियावाड़ी परिधान, ऑथेंटिक अजरक प्रिंट और डिजिटल प्रिंट वाली ड्रेस पसंद की जा रही हैं। अच्छी क्वालिटी की गरबा ड्रेस करीब 2 हजार से 5 हजार रुपए तक में उपलब्ध है। बच्चों के लिए भी बाजार में कई तरह की आकर्षक ड्रेस मौजूद हैं। बच्चों की गरबा ड्रेस की कीमत करीब 200 से 700 रुपए तक बताई जा रही है। वहीं युवाओं के बीच केड़िया, धोती-कुर्ता, जींस और पारंपरिक टोपी का क्रेज बना हुआ है। गरबा नाइट में ट्रेडिशनल लुक के लिए धोती-कुर्ता और केड़िया की मांग विशेष रूप से बढ़ रही है।

ड्रेस के साथ मैचिंग ज्वेलरी का भी क्रेज

गरबा के लिए सिर्फ ड्रेस ही नहीं, बल्कि मैचिंग आर्टिफिशियल ज्वेलरी की भी खूब मांग है। युवतियां घाघरा और काठियावाड़ी ड्रेस के साथ पारंपरिक आभूषणों का सेट लेना पसंद कर रही हैं। बाजार में ड्रेस के साथ मैचिंग ज्वेलरी के कई विकल्प उपलब्ध हैं।

गरबा ड्रेस का बाजार भाव

  • युवतियों की ड्रेस ₹2,000–₹5,000
  • बच्चों की ड्रेस ₹200–₹700
  • किराए की ड्रेस ₹200–₹600 प्रतिदिन
  • पसंदीदा डिजाइन काठियावाड़ी, अजरक
  • लड़कों की पसंद केड़िया, धोती-कुर्ता, जींस, टोपी

खरीदने के बजाय किराए पर लेने का बढ़ा ट्रेंड

गरबा ड्रेस को खरीदने के बजाय किराए पर लेने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। खासकर वे लोग जो सिर्फ एक-दो दिन गरबा आयोजन में शामिल होते हैं, उनके लिए किराए की ड्रेस किफायती विकल्प बन रही है। समता कॉलोनी में गरबा ड्रेस किराए पर देने वाली दिव्या दुबे के मुताबिक, ड्रेस की डिजाइन और क्वालिटी के आधार पर एक दिन का किराया करीब ₹200 से ₹600 तक है। नवरात्रि करीब आते ही किराए की ड्रेस की मांग और बढ़ने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Youth Congress Election: सैकड़ों शिकायतों से गरमाया विवाद! फर्जी वोटिंग और OTP मांगने के आरोप, चुनाव रोकने की उठी मांग
CG Youth Congress Election: सैकड़ों शिकायतों से गरमाया विवाद! फर्जी वोटिंग और OTP मांगने के आरोप, चुनाव रोकने की उठी मांग
रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर में गरबा का रंग चढ़ने लगा

नवरात्रि से पहले ही गरबा ड्रेस और ज्वेलरी के बाजार में बढ़ती हलचल से साफ है कि इस बार भी रायपुर में गरबा आयोजनों को लेकर खासा उत्साह है। पारंपरिक परिधान और नए फैशन का मेल युवाओं को खासा आकर्षित कर रहा है।