नई दिल्ली। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने के विरोध में INDIA ब्लॉक के सांसद मंगलवार को ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ लेकर चुनाव आयोग की ओर निकले। संसद भवन से निर्वाचन आयोग तक प्रस्तावित मार्च को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इसके बाद कई विपक्षी सांसद सड़क पर बैठकर विरोध जताने लगे।

विपक्षी दलों का आरोप है कि SIR की प्रक्रिया में करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों और मतदाता सूची की पारदर्शिता से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए चुनाव आयोग के सामने अपनी आपत्तियां रखने का फैसला किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
SSP की पार्टी में DIG से भिड़ंत, हाथापाई में अक्षत गर्ग घायल; विवाद की वजह अब तक अज्ञात
SSP की पार्टी में DIG से भिड़ंत, हाथापाई में अक्षत गर्ग घायल; विवाद की वजह अब तक अज्ञात
असम के कोकराझार में आयोजित एक पार्टी के दौरान दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मार्च में राहुल गांधी, अखिलेश यादव, मल्लिकार्जुन खड़गे, अभिषेक बनर्जी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई प्रमुख विपक्षी नेताओं और सांसदों के शामिल होने की जानकारी है। विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी कर रहा है।

मार्च को देखते हुए संसद और चुनाव आयोग कार्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस और RAF की तैनाती के साथ कई जगह बैरिकेडिंग की गई है। विपक्षी सांसदों के आगे बढ़ने पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया, जिसके बाद उन्होंने सड़क पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी।

हालांकि, चुनाव आयोग इन आरोपों को खारिज करता रहा है। आयोग ने SIR के बाद छूटे मतदाताओं और पहली बार पात्र बने युवाओं को सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, 11 हजार करोड़ से उपकरण विनिर्माण को बढ़ावा
कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, 11 हजार करोड़ से उपकरण विनिर्माण को बढ़ावा
नई दिल्ली। एजेंसी। केंद्र सरकार ने देश में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने और रोजगार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.