रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का दौर जारी है। इसके चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है और दिन में तेज धूप के साथ उमस बढ़ रही है। हालांकि, मंगलवार 6 अक्टूबर को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़, विदर्भ और मराठवाड़ा के आसपास द्रोणिका बनी हुई है। इसके प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले दो-तीन दिनों में भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना बनी रह सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार पर सियासत गरम, भूपेश बघेल ने सरकार को दी पुनर्विचार की नसीहत
बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार पर सियासत गरम, भूपेश बघेल ने सरकार को दी पुनर्विचार की नसीहत
बिलासपुर। बिलासा बाई केंवट एयरपोर्ट के विस्तार और उसे 4सी श्रेणी में उन्नयन करने की मांग को लेकर पिछले सात...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर में साफ रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में मंगलवार को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। पिछले 24 घंटों में रायपुर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मानसून की विदाई अंतिम दौर में

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी लगातार आगे बढ़ रही है। अगले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ के बाकी हिस्सों से भी मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश में बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे कम होने के आसार हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
स्वामी आत्मानंद स्कूलों में नौकरी का अंतिम पड़ाव, कल 80 अभ्यर्थियों को बुलावा
स्वामी आत्मानंद स्कूलों में नौकरी का अंतिम पड़ाव, कल 80 अभ्यर्थियों को बुलावा
बिलासपुर। जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा शिक्षकों और अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.