हाल ही में गाजियाबाद में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की एक बड़ी छापेमारी में करीब 13 लाख रुपए से ज्यादा की नकली काली मिर्च जब्त की गई है। इस कार्रवाई के दौरान 1200 किलो मिलावटी काली मिर्च और 975 किलो तैयार माल बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि मुनाफा कमाने के लिए आपके खाने का स्वाद बढ़ाने वाली काली मिर्च में मैदा, गोंद और रिफाइंड तेल जैसी चीजों का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा था।

नीचे पढ़ें इस मिलावटखोर खेल की पूरी सच्चाई, इसके बड़े खतरे और एक्सपर्ट्स की राय।

ये खबर भी पढ़ें…
बचत के नाम पर ग्राहकों को झटका! जियो-एयरटेल के रिचार्ज प्लान पर सोशल मीडिया में बवाल
बचत के नाम पर ग्राहकों को झटका! जियो-एयरटेल के रिचार्ज प्लान पर सोशल मीडिया में बवाल
दीवाली त्यौहार को देखते हुए देश की टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए नया रिचॉर्ज प्लान लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

काली मिर्च में मिलावट क्यों और किन चीजों की होती है?

काली मिर्च की कीमत अन्य मसालों की तुलना में काफी ज्यादा होती है। इसलिए ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए मिलावटखोर इसमें सस्ती चीजें मिलाकर इसका वजन बढ़ा देते हैं।

• पपीते के सूखे बीज: काली मिर्च में सबसे ज्यादा मिलावट पपीते के सूखे बीजों की होती है, क्योंकि इनका आकार और रंग बिल्कुल काली मिर्च जैसा दिखता है।

ये खबर भी पढ़ें…
भोजन के बाद कितनी देर में पीनी चाहिए चाय? जानिए सेहत से जुड़ी जरूरी बातें
भोजन के बाद कितनी देर में पीनी चाहिए चाय? जानिए सेहत से जुड़ी जरूरी बातें
भोजन और चाय: भारत में ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत चाय से होती है। कुछ लोग नाश्ते से पहले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मैदा और गोंद: घटिया क्वालिटी के दानों को मैदा, गोंद और रिफाइंड तेल की मदद से काली मिर्च का आकार दिया जाता है।

• कोटिंग और बुरादा: दानों को अपेक्षाकृत बड़ा, भारी और चमकदार दिखाने के लिए उन पर अलग-अलग रासायनिक पदार्थों की कोटिंग की जाती है और बुरादा मिलाया जाता है।

क्या पिसी हुई और ऑर्गेनिक काली मिर्च भी असुरक्षित है?

ये खबर भी पढ़ें…
नवजात की सेहत से जुड़ी 10 गलत धारणाएं, छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी
नवजात की सेहत से जुड़ी 10 गलत धारणाएं, छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी
नवजात शिशु का जन्म माता-पिता के जीवन में खुशियों के साथ कई नई जिम्मेदारियां भी लेकर आता है। खासकर पहली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• पिसी हुई काली मिर्च में ज्यादा खतरा: एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पाउडर बनने के बाद दानों की बनावट, आकार और रंग जैसी पहचान छिप जाती है। इसलिए पिसी हुई काली मिर्च में मिलावट पकड़ना बेहद मुश्किल होता है।

• ऑर्गेनिक के नाम पर धोखा: पैकेट पर ‘ऑर्गेनिक’ लिखा होना भी पूरी तरह शुद्ध होने की गारंटी नहीं है। खेती के बाद प्रोसेसिंग, पैकेजिंग या डिस्ट्रीब्यूशन के किसी भी स्टेज पर इसमें मिलावट की जा सकती है।

मिलावटी काली मिर्च के बड़े हेल्थ रिस्क (स्वास्थ्य को नुकसान)

ये खबर भी पढ़ें…
क्या सुबह मोबाइल देखने से कमजोर होती है याददाश्त? जानिए दिमाग पर पड़ने वाले संभावित असर
क्या सुबह मोबाइल देखने से कमजोर होती है याददाश्त? जानिए दिमाग पर पड़ने वाले संभावित असर
सुबह आंख खुलते ही सबसे पहले हाथ मोबाइल की तरफ जाता है? अलार्म बंद करने के बाद WhatsApp मैसेज, Instagram,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिल्ली के श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट के इंटरनल मेडिसिन डायरेक्टर डॉ. अरविंद अग्रवाल के अनुसार, मिलावटी काली मिर्च खाने से शरीर को गंभीर नुकसान पहुंच सकते हैं। इसमें मुख्य रूप से ये परेशानियां शामिल हैं:

• गैस, अपच और ब्लोटिंग (पेट फूलना)

• पेट दर्द और भयंकर ऐंठन

• मतली और उल्टी आना

• फूड पॉइजनिंग और दस्त (डायरिया)

• त्वचा पर एलर्जी और रैशेज होना

खेत से रसोई तक: कैसे पहुंचती है काली मिर्च?

उत्तर प्रदेश के फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के फूड एनालिस्ट डॉ. उमेश कुमार के अनुसार, भारत में काली मिर्च की सबसे ज्यादा पैदावार केरल में होती है, जिसे ‘काली मिर्च का केंद्र’ भी कहा जाता है। इसके अलावा कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गोवा और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी इसकी खेती होती है। यह पूरी प्रक्रिया 6 चरणों में पूरी होती है:

1. तोड़ना और सुखाना: किसान काली मिर्च की बेलों से दाने तोड़कर उन्हें सुखाते हैं।

2. सफाई और छंटाई: सूखे दानों को आकार और क्वालिटी के आधार पर अलग किया जाता है।

3. मंडियों में बिक्री: इसके बाद माल स्थानीय व्यापारियों या बड़ी मंडियों तक पहुंचता है।

4. प्रोसेसिंग और पैकेजिंग: कई कंपनियां दानों की दोबारा सफाई करके पैकेजिंग और क्वालिटी चेक करती हैं।

5. डिस्ट्रीब्यूशन: पैक्ड या थोक माल डिस्ट्रीब्यूटर्स और रिटेलर्स तक पहुंचता है।

6. उपभोक्ता तक पहुंच: आखिर में यह ग्राहकों की रसोई तक साबुत या पिसी हुई मिर्च के रूप में पहुंचता है।

एक्सपर्ट की सलाह: कैसे बचें इस मिलावट से?

फूड सेफ्टी एक्सपर्ट्स अक्सर यह सलाह देते हैं कि बाजार से किसी भी लोकल ब्रांड की पिसी हुई काली मिर्च खरीदने से बचें। हमेशा भरोसेमंद ब्रांड की ही पिसी हुई काली मिर्च खरीदें या सबसे सुरक्षित तरीका यह है कि बाजार से साबुत खड़ी काली मिर्च खरीदकर लाएं और उसे घर पर खुद पीसकर इस्तेमाल करें।