रायपुर

छत्तीसगढ़ मंत्रालय व विभागाध्यक्ष कार्यालय तथा मैदानी कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए अब कार्यालयीन समय सुबह दस बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक होगा. इसमें आधे घंटे का भोजन अवकाश रहेगा. यह नई व्यवस्था फरवरी 2022 से लागू किया जाना प्रस्तावित है.

ये खबर भी पढ़ें…
विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
रायपुर, 16 अगस्त 2026/ 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गणतंत्र दिवस पर की गई घोषणा के मुताबिक शासकीय कार्य के लिए सप्ताह में पांच कार्य दिवस होंगे. वर्तमान में प्रचलित नियमों के अनुसार प्रत्येक माह के दूसरे व तीसरे शनिवार को अवकाश पहले से निर्धारित है. प्रतिमाह के पहले व अंतिम सप्ताह शनिवार को कार्यालय बंद रहेंगे. वर्तमान में मंत्रालय व विभागाध्यक्ष कार्यालय में कार्यालयीन समय सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक नियत है. इस प्रकार प्रति माह 22 से 23 दिन कार्यदिवस होते हैं. इसलिए प्रतिदिन सात घंटे कार्य अवधि होती है, जिसमें भोजन अवकाश शामिल है.

मुख्यमंत्री की घोषणा के परिपालन में नए सिरे से कार्यालयीन समय कार्यावधि व कार्यदिवस का निर्धारण किया गया है. प्रस्तावित कार्यावधि में प्रति माह दो घंटे कम कार्य होंगे. वर्तमान में मंत्रालय व विभागाध्यक्ष कार्यालय में प्रति माह 156 घंटे कार्य होते हैं. प्रस्तावित कार्यावधि में यह घटकर प्रतिमाह 154 घंटे हो जाएंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
17 अगस्त राशिफल: सावन सोमवार और नाग पंचमी का शुभ संयोग, सिंह समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत
17 अगस्त राशिफल: सावन सोमवार और नाग पंचमी का शुभ संयोग, सिंह समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत
17 अगस्त 2026, सोमवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। इस दिन सावन मास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.