रायपुर। राजधानी में पुलिसिंग अब ‘डिजिटल मोड’ में आ गई है। अब आपको शिकायत लेकर थाने की लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला आज से फेसबुक और इंस्टाग्राम लाइव के जरिए सीधे जनता से जुड़ेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही जवाब भी देंगे।

कब और कहाँ देखें लाइव:
पहला लाइव: 12 अप्रैल, रविवार, सुबह 11 बजे पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के ऑफिशियल फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज पर।

ये खबर भी पढ़ें…
18 एकड़ जमीन विवाद बना खूनी संग्राम, टंगिया-लाठी से हमला, 12 घायल
18 एकड़ जमीन विवाद बना खूनी संग्राम, टंगिया-लाठी से हमला, 12 घायल
राजनांदगांव, 30 जून। जिले के मुड़िया मोहरा थाना क्षेत्र के ग्राम बनबोर्ड में 18 एकड़ कृषि भूमि को लेकर वर्षों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस ‘डिजिटल दरबार’ की 5 खास बातें:
थाना नहीं, मोबाइल स्क्रीन: शिकायतें अब थाने की चारदीवारी से निकलकर सीधे आपके मोबाइल पर सुनी जाएंगी।
हर हफ्ते नया टॉपिक: महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम, ट्रैफिक व्यवस्था, नशा मुक्ति जैसे अलग-अलग मुद्दों पर हर रविवार फोकस रहेगा।
200+ लोग जुड़ेंगे: पुलिस कमिश्नर को उम्मीद है कि पहले सत्र में 200 से 250 लोगों के सुझाव और कमेंट आएंगे।
फटाफट फॉलो-अप: लाइव के दौरान और बाद में आने वाली हर शिकायत का बारीकी से विश्लेषण कर प्राथमिकता से कार्रवाई का दावा।
फीडबैक से बदलेगी पुलिसिंग: ट्रैफिक जाम, महिला सुरक्षा, नशे और स्थानीय अपराधों की जानकारी अब सीधे जनता से लेकर तुरंत एक्शन।

क्यों जरूरी है ये पहल: पुलिस का मानना है कि कई बार छोटी-छोटी समस्याएं थाने तक पहुंच ही नहीं पातीं। सोशल मीडिया को एक्टिव सूचना स्रोत बनाकर पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम करने का ये मध्य भारत में अनूठा प्रयोग है।

कमिश्नर का मकसद: डॉ. संजीव शुक्ला ने ‘नवभारत’ को बताया कि ये केवल लाइव बातचीत नहीं, बल्कि एक नियमित और व्यवस्थित संवाद प्रणाली की शुरुआत है। ताकि आम लोग सीधे अपनी बात रख सकें और पुलिस तुरंत संज्ञान ले सके।

ये खबर भी पढ़ें…
नामांतरण के बदले 70 हजार की डिमांड! तहसीलदार का रीडर ACB के जाल में फंसा
नामांतरण के बदले 70 हजार की डिमांड! तहसीलदार का रीडर ACB के जाल में फंसा
फरसगांव, 30 जून 2026। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव तहसील कार्यालय में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.