टेक न्यूज/

अब AI सिर्फ क्लाउड तक सीमित नहीं रहा! Google ने अपने नए Gemma 4 मॉडल और अपडेटेड AI Edge Gallery ऐप के साथ AI को सीधे स्मार्टफोन पर ले आया है। इसका मतलब है कि अब यूजर्स बिना इंटरनेट के भी AI चैट, इमेज एनालिसिस और ट्रांसक्रिप्शन जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
18 एकड़ जमीन विवाद बना खूनी संग्राम, टंगिया-लाठी से हमला, 12 घायल
18 एकड़ जमीन विवाद बना खूनी संग्राम, टंगिया-लाठी से हमला, 12 घायल
राजनांदगांव, 30 जून। जिले के मुड़िया मोहरा थाना क्षेत्र के ग्राम बनबोर्ड में 18 एकड़ कृषि भूमि को लेकर वर्षों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

AI Edge Gallery की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरी तरह डिवाइस पर ही काम करता है। इससे न केवल रिस्पॉन्स तेजी से मिलता है बल्कि यूजर्स का डेटा भी सुरक्षित रहता है क्योंकि कोई भी जानकारी क्लाउड पर नहीं जाती।

Gemma 4 एक ओपन-सोर्स AI मॉडल है जो टेक्स्ट, इमेज और ऑडियो जैसे मल्टीमॉडल इनपुट को सपोर्ट करता है। इसके जरिए यूजर्स कई टास्क आसानी से कर सकते हैं, जैसे बातचीत, इमेज समझना या ऑडियो को टेक्स्ट में बदलना। साथ ही इसमें "थिंकिंग मोड" जैसे फीचर्स भी शामिल हैं जो AI की प्रोसेसिंग को दिखाते हैं।

इसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को Google Play Store या App Store से AI Edge ऐप डाउनलोड करना होगा और अपने डिवाइस की कंपैटिबिलिटी चेक करनी होगी। iOS यूजर्स के लिए नए iPhone मॉडल्स की जरूरत होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
नामांतरण के बदले 70 हजार की डिमांड! तहसीलदार का रीडर ACB के जाल में फंसा
नामांतरण के बदले 70 हजार की डिमांड! तहसीलदार का रीडर ACB के जाल में फंसा
फरसगांव, 30 जून 2026। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव तहसील कार्यालय में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

AI का यह नया ऑफलाइन और प्राइवेट एक्सपीरिएंस टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक बड़ा बदलाव लेकर आया है।