रायपुर| छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक विशेष पहल शुरू की है, जिसमें उन्हें मानसिक तनाव को दूर करने और ध्यान-योग में भाग लेने के लिए 12 दिन का विशेष अवकाश दिया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाना और उनके नैतिक मूल्यों को मजबूत करना है।

 
राज्य सरकार ने 4 जगहों पर (बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर, और अंबिकापुर) विपश्यना केंद्र स्थापित किए हैं। इन केंद्रों पर अधिकारियों को ध्यान-योग शिविर में भाग लेने के लिए विशेष अवकाश मिलेगा, जिससे वे अपने जीवन में मानसिक शांति और आत्म-विकास प्राप्त कर सकेंगे। राज्य प्रशासन ने आदेश जारी किया है कि सभी विभाग प्रमुख अपने कर्मचारियों को विपश्यना शिविर में शामिल होने के लिए अवकाश प्रदान करें और प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर इसे अर्जित अवकाश में समायोजित किया जाएगा।
 
क्या है विपश्यना ध्यान विधि
 
विपश्यना ध्यान एक प्राचीन विधि है जो समय के साथ व्यवहार से जुड़ती है। इसमें गीतम बुद्ध के मार्ग पर चलने वाले उनके अनुयायी अलग-अलग जगहों पर विपश्यना ध्यान का संचालन करते हैं। यह दो दिवसीय शिविर माह में 15 दिन के अंतराल पर आयोजित किया जाता है।
 
 
साल भर में कितनी सरकारी छुट्टियां
 
छत्तीसगढ़ में अधिकारियों-कर्मचारियों को सालभर में कुल 254 छुट्टियां मिलती हैं, जिनमें शामिल हैं:
 
– 18 सार्वजनिक अवकाश
– 28 सामान्य छुट्टियां
– 61 ऐच्छिक अवकाश
– 104 शनिवार-रविवार
– 13 साल की छुट्टी (ड्यूटी)
– 30 सीएल (सीपीएल) छुट्टियां

ये खबर भी पढ़ें…
Navratri 2026: गरबा के रंग में रंगने लगा छत्तीसगढ़, सजा ड्रेस बाजार; अहमदाबाद-सूरत से पहुंचे घाघरा-काठियावाड़ी परिधान
Navratri 2026: गरबा के रंग में रंगने लगा छत्तीसगढ़, सजा ड्रेस बाजार; अहमदाबाद-सूरत से पहुंचे घाघरा-काठियावाड़ी परिधान
रायपुर। नवरात्रि की शुरुआत में अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन राजधानी रायपुर में गरबा की तैयारियों ने बाजार में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.