दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सिविक सेंटर स्थित होटल हरिराज के बाथरूम में स्पाई कैमरा मिलने से हड़कंप मच गया। होटल में ठहरी एक युवती की नजर बाथरूम की टाइल्स में बने दो छेदों के बीच छिपी संदिग्ध वस्तु पर पड़ी। संदेह होने पर युवती ने होटल प्रबंधन को सूचना देने के बजाय सीधे डायल-112 पर पुलिस को जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बाथरूम की जांच की। जांच के दौरान उसी स्थान से कैमरा मिलने की बात सामने आई। घटना करीब एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
पहले प्रेमी को बुलाया, फिर पति संग रची हत्या की साजिश; सिर-धड़ 200 मीटर दूर दबाए
पहले प्रेमी को बुलाया, फिर पति संग रची हत्या की साजिश; सिर-धड़ 200 मीटर दूर दबाए
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीसीटीवी फुटेज से स्टाफ पर संदेह

होटल संचालक का दावा है कि बाथरूम में कैमरा लगाने के पीछे होटल का ही एक कर्मचारी शामिल हो सकता है। संचालक के मुताबिक, होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के दौरान एक स्टाफ की संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं।

हालांकि, पुलिस ने अभी किसी कर्मचारी को आधिकारिक तौर पर आरोपी घोषित नहीं किया है। पुलिस ने होटल के सभी कर्मचारियों की जानकारी जुटाकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। जिस कर्मचारी पर संदेह जताया जा रहा है, उसके फरार होने की बात भी सामने आई है।

होटल संचालक ने पुलिस को संदिग्ध कर्मचारी का फोटो, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया है। पुलिस इन जानकारियों के आधार पर उसकी तलाश और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है।

ये खबर भी पढ़ें…
बालोद में छात्रा पर पीछे से तेजाब फेंका, एकतरफा प्रेम के एंगल ने बढ़ाई पुलिस की जांच
बालोद में छात्रा पर पीछे से तेजाब फेंका, एकतरफा प्रेम के एंगल ने बढ़ाई पुलिस की जांच
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद में ई-लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही 22 वर्षीय छात्रा पर एसिड अटैक का मामला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कैमरा बाथरूम में कैसे पहुंचा, इसे किसने लगाया और इसके पीछे क्या उद्देश्य था। मामले की जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।