बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में प्रेम संबंध को लेकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, शादीशुदा महिला ने अपने पुराने प्रेमी वसीम अंसारी (35) को मिलने के बहाने बुलाया और अपने पति सोनू खैरवार (30) के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने कुल्हाड़ी से शव के सिर और धड़ को अलग कर दिया और पहचान व सबूत मिटाने के लिए दोनों हिस्सों को अलग-अलग स्थानों पर दफना दिया।

मामला पस्ता थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामले में कोटडीह निवासी सोनू खैरवार और उसकी पत्नी मनबासो खैरवार (25) को गिरफ्तार किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर पशुओं को देख उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को लगाई फटकार
कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर पशुओं को देख उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को लगाई फटकार
रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर सड़क के बीच पशुओं को बैठे देखकर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2 अक्टूबर की शाम घर से निकला था वसीम

पुलिस के अनुसार, कोदौरा गांव निवासी वसीम अंसारी 2 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे एक्टिवा से घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन सुबह करीब 8 बजे उसकी एक्टिवा मक्का बाड़ी के पास मिली, लेकिन वसीम का कोई पता नहीं चला।

इसके बाद 3 अक्टूबर को वसीम के भाई अमीम अंसारी ने डौरा चौकी में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और वसीम के मोबाइल समेत उसके संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई।

जंगल में मिला कटा हुआ सिर

जांच के दौरान पुलिस को चिल्मा उबका जंगल में नाले के पास एक गड्ढे में सिर दफन होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव का सिर बाहर निकलवाकर वसीम के परिजनों से पहचान कराई। भाई ने सिर की पहचान वसीम के रूप में की।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में नौकरी का बड़ा मौका, 8,720 पदों पर भर्ती; 36 कंपनियां पहुंचीं रोजगार मेले में
छत्तीसगढ़ में नौकरी का बड़ा मौका, 8,720 पदों पर भर्ती; 36 कंपनियां पहुंचीं रोजगार मेले में
रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा अवसर सामने आया है। राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित सरदार बलबीर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद पुलिस ने धड़ की तलाश शुरू की। जांच में सामने आया कि सिर से करीब 200 मीटर दूर एक अन्य गड्ढे में शव का धड़ भी दफन किया गया था।

पति-पत्नी से पूछताछ में खुला हत्या का राज

जांच के दौरान पुलिस ने कोटडीह निवासी सोनू खैरवार और उसकी पत्नी मनबासो खैरवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों की हत्या में संलिप्तता सामने आई।

पुलिस के अनुसार, मनबासो का शादी से पहले वसीम से संबंध था। शादी के बाद भी दोनों के बीच संपर्क को लेकर पति-पत्नी में विवाद होता था। पुलिस का दावा है कि मनबासो इस संबंध को खत्म करना चाहती थी, जबकि वसीम संपर्क बनाए रखना चाहता था। इसी विवाद के चलते दोनों ने उसकी हत्या की साजिश रची।

ये खबर भी पढ़ें…
नाइट ड्यूटी पर तैनात आरक्षक की मौत से हड़कंप, कंट्रोल रूम में मिला शव
नाइट ड्यूटी पर तैनात आरक्षक की मौत से हड़कंप, कंट्रोल रूम में मिला शव
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से ड्यूटी के दौरान आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिलने के बहाने जंगल बुलाया

पुलिस के मुताबिक, 2 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे मनबासो ने फोन कर वसीम को जंगल के पास मिलने के लिए बुलाया। वसीम के वहां पहुंचने के बाद मनबासो और सोनू ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपियों ने शव के सिर और धड़ को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर दफना दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
दीपका खदान में 2 करोड़ का डंपर बना आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान
दीपका खदान में 2 करोड़ का डंपर बना आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित SECL की दीपका कोयला खदान में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। खदान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.