नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। राहुल गांधी समेत INDIA गठबंधन के कई सांसद संसद से चुनाव आयोग के मुख्यालय की ओर मार्च कर रहे थे। हालांकि, पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया।

मार्च रोके जाने के बाद विपक्षी सांसदों ने आकाशवाणी भवन परिसर में धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों को हटाने पहुंची पुलिस ने राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में ले लिया। मौके पर पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और आपदा प्रतिक्रिया बल की मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
अहमदाबाद के 10 निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; जांच में कुछ नहीं मिला
अहमदाबाद के 10 निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; जांच में कुछ नहीं मिला
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार को करीब 10 निजी स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विपक्षी सांसदों की मांग है कि राहुल गांधी को चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिलने की अनुमति दी जाए, ताकि SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकें। विपक्ष लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर SIR को लेकर सवाल उठाता रहा है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है।

कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिलने और अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए। वडिंग ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करने, उन्हें गिरफ्तार करने और पद से हटाने की मांग भी दोहराई।

वहीं, बीजेपी सांसद अशोक बाजपेयी ने विपक्ष के प्रदर्शन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार है और चुनाव आयोग की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान है। उनका आरोप है कि लगातार चुनावी हार से निराश विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
जंगली सूअर के शिकार की जांच करने पहुंची वन टीम पर हमला, 6 कर्मचारी घंटों बंधक
जंगली सूअर के शिकार की जांच करने पहुंची वन टीम पर हमला, 6 कर्मचारी घंटों बंधक
महासमुंद। जिले के बागबाहरा वन परिक्षेत्र के तमोरा जंगल में जंगली सूअर के शिकार की जांच करने पहुंची वन विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदर्शन के दौरान INDIA गठबंधन के कई सांसद वापस लौट गए, लेकिन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कुछ नेता मौके पर डटे रहे। पुलिस ने आकाशवाणी भवन परिसर में प्रवेश करने की कोशिश करने वाले NSUI के कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की। चुनाव आयोग के मुख्यालय से कुछ दूरी पर जारी इस प्रदर्शन के चलते इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।