चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी (विशेष ड्यूटी अधिकारी) राजबीर सिंह घुम्मन के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सीबीआई ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। सीबीआई की टीम ने घुम्मन के संगरूर स्थित आवास के अलावा उनके भाई गुरकिरपाल सिंह थिंद के मोहाली के फेज-11 स्थित घर पर भी छापेमारी की। इसके साथ ही सीबीआई की टीम मुख्यमंत्री कार्यालय भी पहुंची।

यह कार्रवाई पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के उस आदेश के बाद हुई है, जिसमें घुम्मन और अन्य लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच सीबीआई को सौंपने के निर्देश दिए गए थे। हाईकोर्ट ने पंजाब के डीजीपी को ईडी की ओर से भेजे गए पत्रों की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
दिल्ली में दर्दनाक हादसा, भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, 25-30 लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली में दर्दनाक हादसा, भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, 25-30 लोगों के दबे होने की आशंका
नई दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। न्यू सीमापुरी स्थित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, ईडी ने पंजाब के डीजीपी को तीन पत्र भेजकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। पंजाब पुलिस की ओर से मामला दर्ज नहीं किए जाने के बाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी।

रेड पर भगवंत मान ने भाजपा पर साधा निशाना

सीबीआई की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने पंजाब में चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं और उनकी सरकार को बदनाम करने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल किया जा रहा है।

मान ने कहा कि उनके कैंप ऑफिस में भी सीबीआई की रेड की गई है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की जनता से मिल रहे प्यार को देखकर भाजपा घबराई हुई है और इसी वजह से केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं, कौशल विकास समझौता और वैश्विक साझेदारियां : छत्तीसगढ़ के लिए उपलब्धियों से भरा रहा सिंगापुर दौरा
₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं, कौशल विकास समझौता और वैश्विक साझेदारियां : छत्तीसगढ़ के लिए उपलब्धियों से भरा रहा सिंगापुर दौरा
रायपुर, 7 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल सिंगापुर की सफल यात्रा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बीच, मान परिवार से जुड़े एक अन्य मामले में भी जांच एजेंसी की कार्रवाई सामने आई है। मुख्यमंत्री की पत्नी पर कथित रिश्वत मांगने के आरोपों को लेकर उनके भाई को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है। ऐसे में एक ही समय में मुख्यमंत्री के करीबी लोगों से जुड़े मामलों में ईडी और सीबीआई की कार्रवाई ने पंजाब की सियासत गरमा दी है।