छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी की पुत्रवधु और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे )  के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी की धर्म पत्नी श्रीमती ऋचा जोगी ने अपने विरुद्ध दर्ज हुए एफआईआर के मामले में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा जोगेरिया के लक्ष्ण एक बार फिर दिखने लगे हैं। चुनावी समर आते ही कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस के नेताओं को जोगेरिया हो जाता है।  डॉ साहब को भी जोगेरिया हुआ था नतीजा, आज घर में बैठे हैं। 

ये खबर भी पढ़ें…
विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
रायपुर, 16 अगस्त 2026/ 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा जोगी जन अधिकार पदयात्रा के शुरू होने के बिल्कुल ठीक पहले मेरे विरुद्ध  एफआईआर करना ये प्रमाणित करता है कि मुख्यमंत्री फिर एक बार जोगेरिया से ग्रसित हो गए हैं।  उन्होंने कहा मेरी जाति का मामला न्यायालय में विचाराधीन है लेकिन उसके बाद भी बिना किसी कोर्ट आर्डर के, मेरे विरुद्ध अचानक एफआईआर करना मुझे 'जोगी जन आधिकार पदयात्रा में भाग लेने से रोकने का प्रयास है। मैं जोगी जन अधिकार पदयात्रा की अकलतरा विधानसभा की पर्यवेक्षक हूँ। पदयात्रा की जोरशोर से हो रही तैयारी और मिल रहे जनसमर्थन से घबरा कर, मेरे विरुद्ध एफआईआर की गई है। 

उन्होंने कहा कि मैं इस गौरक़ानूनी एफआईआर को कोर्ट में चैलेंज करूंगी और दूषित मानसिकता वाले हमारे जोगेरिया ग्रसित विरोधियों को यह चेतावनी देती हूँ कि मैं अजीत जोगी की बहु ऋचा जोगी हूँ। आपकी इन तुच्छ हथकंडों से कतई घबराने वाली नही हूँ।

ये खबर भी पढ़ें…
17 अगस्त राशिफल: सावन सोमवार और नाग पंचमी का शुभ संयोग, सिंह समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत
17 अगस्त राशिफल: सावन सोमवार और नाग पंचमी का शुभ संयोग, सिंह समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत
17 अगस्त 2026, सोमवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। इस दिन सावन मास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.