रांची: आयुष्मान भारत योजना में अनियमितताओं के चलते प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार सुबह से रांची के विभिन्न इलाकों में छापेमारी शुरू की। अशोक नगर, पीपी कंपाउंड, एदलहातु, बरियातू, लालपुर और चिरौंदी सहित कई स्थानों पर कड़ी सुरक्षा के बीच जांच की जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रांची सहित कुल 21 ठिकानों पर यह कार्रवाई की जा रही है। ईडी ने हाल ही में झारखंड में आयुष्मान योजना से जुड़े वित्तीय घोटाले की जांच के लिए ईसीआईआर (इन्फोर्समेंट केस इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट) दर्ज की थी। यह छापेमारी उन लोगों के खिलाफ की जा रही है, जिनकी मनी लॉन्ड्रिंग और घोटाले में संलिप्तता की आशंका है। एक प्रमुख हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय में भी तलाशी ली जा रही है।

संसद में पेश नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में इस योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड के कई अस्पतालों ने फर्जी मरीजों के नाम पर सरकारी धन का गबन किया। यहां तक कि मृत लोगों के इलाज के नाम पर भी बिल बनाकर भुगतान लिया गया। CAG की रिपोर्ट के बाद, ईडी ने झारखंड स्टेट हेल्थ सोसायटी और स्वास्थ्य विभाग से इस मामले में की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा था। स्वास्थ्य विभाग ने कुछ अस्पतालों के खिलाफ दर्ज एफआईआर की जानकारी ईडी को दी थी, जिसके आधार पर यह जांच शुरू हुई। झारखंड में 750 से अधिक सूचीबद्ध अस्पतालों में से कई पर करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े का आरोप है। इस घोटाले की जांच अभी जारी है, और आगे भी छापेमारी की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायगढ़ के केलो डैम के 4 गेट खोले गए, लगातार बारिश से बढ़ा जलस्तर
रायगढ़ के केलो डैम के 4 गेट खोले गए, लगातार बारिश से बढ़ा जलस्तर
18 अगस्त 2026, रायगढ़। जिले में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही हल्की और मध्यम बारिश के चलते केलो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.