नई दिल्ली। 

बेरोजगारी की समस्या समय के साथ देश में बढ़ती ही जारी है। इसी कड़ी में कमजोर मांग के कारण खुदरा क्षेत्र की पांच बड़ी कंपनियों ने 2023-24 में 52,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। कंपनियों की ताजा सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, यह संख्या पांचों फर्मों की संयुक्त श्रमबल का 17 फीसदी है। छंटनी करने वाली कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज की खुदरा इकाई रिलायंस रिटेल, टाटा समूह की टाइटन, रेमंड, पेज इंडस्ट्रीज और स्पेन्सर शामिल हैं। कुल छंटनी में रिलायंस रिटेल की हिस्सेदारी सर्वाधिक रही।

ये खबर भी पढ़ें…
Amit Shah Chhattisgarh Visit: 3 नवंबर को रायपुर आएंगे अमित शाह, अस्पताल-पार्क का लोकार्पण और राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल; देखें पूरा शेड्यूल
Amit Shah Chhattisgarh Visit: 3 नवंबर को रायपुर आएंगे अमित शाह, अस्पताल-पार्क का लोकार्पण और राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल; देखें पूरा शेड्यूल
रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। अपने प्रवास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कंपनी ने बीते वित्त वर्ष के दौरान 38,029 लोगों की छंटनी की. रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस रिटेल के कर्मचारियों की संख्या वित्त वर्ष 2023-24 में घटकर 2,07,552 रह गई। 2022-23 के दौरान कंपनी के पास 2,45,581 कर्चमारी थे। टाइटन के कर्मचारियों की संख्या 2022-23 के 26,104 से घटकर 2023-24 में 17,535 रह गई। इस तरह, कंपनी ने बीते वित्त वर्ष के दौरान 8,569 लोगों को नौकरी से निकाला। 

पेज इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों की संख्या में भी 4,217 की कमी देखने को मिली है। 2022-23 में कंपनी के पास 26,781 कर्मचारी थे, जिनकी संख्या 2023-24 में कम होकर 22,564 रह गई। उधर, रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सीईओ कुमार राजगोपालन ने कहा, जुलाई, 2024 में खुदरा क्षेत्र की बिक्री में एक साल पहले की तुलना में 2 फीसदी की मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। 

छंटनी की प्रमुख वजहें – गैर-जरूरी खर्चों में कटौती :

ये खबर भी पढ़ें…
CG निकाय चुनाव: नवंबर में आचार संहिता, दिसंबर में 17 निकायों में होगा सियासी संग्राम
CG निकाय चुनाव: नवंबर में आचार संहिता, दिसंबर में 17 निकायों में होगा सियासी संग्राम
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज होने लगी है। दिसंबर में प्रस्तावित चुनावों के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महंगाई, ब्याज दरों में वृद्धि, स्टार्टअप व आईटी क्षेत्र में छंटनी, अर्थव्यवस्था में मंदी के डर से उपभोक्ता दिवाली, 2022 से ही गैर-जरूरी खर्च घटा रहे हैं।

बिक्री की धीमी रफ्तार : महामारी 

के बाद लोगों ने कपड़ों से लेकर कारों तक सभी क्षेत्र में जमकर खरीदारी की। हालांकि, इसके बाद खुदरा क्षेत्र में बिक्री की रफ्तार धीमी होकर पिछले साल 4 फीसदी रह गई।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में 2028 की सियासी बिसात: आदिवासी सीटों पर कांग्रेस की नजर, सरगुजा में तेज हुई सक्रियता
छत्तीसगढ़ में 2028 की सियासी बिसात: आदिवासी सीटों पर कांग्रेस की नजर, सरगुजा में तेज हुई सक्रियता
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सत्ता में वापसी का रास्ता तलाश रही कांग्रेस ने अब से ही 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.