कोट्टयम (केरल)।

तकनीक पर खुद से ज्यादा भरोसा करना किस हद तक भारी पड़ सकता है इसका एक वाकया केरल में देखने को मिला। हैदराबाद के चार पर्यटक कार से केरल के लिए निकले और गूगल मैप का इस्तेमाल करने से उनकी जान पर बन आई।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकार प्रदेश के प्रत्येक नगर और गांव के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध-मंत्री टंक राम वर्मा
सरकार प्रदेश के प्रत्येक नगर और गांव के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध-मंत्री टंक राम वर्मा
रायपुर,10अक्टूबर 2026/सरकार द्वारा प्रदेश के प्रत्येक नगर और गाँव के सर्वांगीण विकास तथा बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने शनिवार को बताया कि मैप के निर्देशों ने उन्हें दक्षिण केरल के कोट्टयम जिले के कुरुप्पनथारा के पास पानी से उफन रही एक छोटी नदी में पहुंचा दिया। हालांकि, सभी पर्यटक सुरक्षित हैं। यह घटना शुक्रवार देर रात की है। दरअसल, एक महिला सहित चार लोगों के पर्यटकों का समूह अलप्पुझा की तरफ जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, पर्यटकों का यह समूह जिस सड़क पर सफर कर रहा था वो भारी बारिश की वजह से उफनती नदी के पानी से ढकी हुई थी। पर्यटक इस क्षेत्र से अपरिचित होने की वजह से गूगल मैप का इस्तेमाल करते हुए सीधे जलाशय में चले गए। नजदीक ही गश्त कर रही पुलिस इकाई और स्थानीय निवासियों की कोशिशों से चारों पर्यटक मुश्किल से निकाला गया। कडुथुरुथी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी का कहना था कि पूरी तरह से पानी में डूब गई पर्यटकों की फोर्ड एंडेवर गाड़ी को बाद में क्रेन से बाहर निकाला गया। वहीं, इस इलाके के लोगों का कहना है कि बरसाती मौसम में सड़क जलमग्न होने पर वहां ऐसी हादसे आम हैं। 

जा चुकी है जान तक 

केरल में यह इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। बीते साल अक्टूबर में दो युवा डॉक्टरों की एक कार हादसे में मौत हो गई थी। इन लोगों की कार गूगल मैप के निर्देशों के तहत चलने से एक नदी में गिर गई थी। इस घटना को देखते हुए केरल पुलिस ने मानसूनी मौसम के दौरान प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल में सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए।

ये खबर भी पढ़ें…
राज्य वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति की पहली बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी
राज्य वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति की पहली बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी
रायपुर, 10 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण और वनांचल के ग्रामीणों की सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पानी में जाते ही तैरने लगी कार

फोर्ड एंडेवर गाड़ी चला रहे पर्यटक ने बताया कि वह और उनके दोस्त मुन्नार से अलप्पुझा जा रहे थे। उन्होंने इसके लिए गूगल मैप के दिखाए रास्ते का अनुसरण किया। सफर के दौरान लगभग 2-3 बजे बहुत तेज बारिश होने लगी और सड़क पर पानी भर गया। मैं लगभग 10 किमी प्रति घंटे की बहुत धीमी गति से गाड़ी चला रहा, लेकिन अचानक सामने के टायर गहरे पानी में चले गए और गाड़ी ने नियंत्रण खो दिया। फिर पीछे के टायर भी अंदर चले गए और गाड़ी आगे की तरफ तैरने लगी। हमने तुरंत खिड़कियां खोली और बाहर कूद गए। हम किसी तरह सुरक्षित किनारे तक पहुंचने में कामयाब रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के परिवार में जगी नई उम्मीद
मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के परिवार में जगी नई उम्मीद
रायपुर, 10 अक्टूबर 2026/ सक्ती जिले के ग्राम धुरकोट निवासी 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार के लिए आज का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.