रायपुर। राजधानी रायपुर में उठाईगिरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। कटोरा तालाब के पास एक कपड़ा कारोबारी की स्कूटी से 10 लाख रुपये नकद से भरा बैग गायब हो गया। कारोबारी स्कूटी खड़ी कर पास की दुकान पर पान खाने गए थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपी मौका पाकर बैग लेकर फरार हो गए। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, कपड़ा कारोबारी किशोर बलवानी शुक्रवार को अपनी स्कूटी से कहीं जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने कटोरा तालाब के पास सड़क किनारे स्कूटी खड़ी की और पास की दुकान पर पान खाने चले गए। बताया जा रहा है कि स्कूटी में रखे बैग में 10 लाख रुपये नकद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
दिवाली बोनस के नाम पर साइबर ठगों का जाल, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता
दिवाली बोनस के नाम पर साइबर ठगों का जाल, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता
रायपुर. दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही साइबर ठगों ने लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। त्योहार के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुछ देर बाद जब किशोर बलवानी वापस लौटे, तो स्कूटी में रखा बैग गायब मिला। बैग में इतनी बड़ी रकम होने के कारण वे सकते में आ गए। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। इसके अलावा वारदात से जुड़े अन्य सुराग भी जुटाए जा रहे हैं।

फिलहाल, आरोपियों का पता नहीं चल पाया है और नकदी की बरामदगी को लेकर भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
जगदलपुर में युवती की संदिग्ध मौत से बवाल, बाफना हाउस में तोड़फोड़; परिजनों ने लगाया रेप के बाद हत्या का आरोप
जगदलपुर में युवती की संदिग्ध मौत से बवाल, बाफना हाउस में तोड़फोड़; परिजनों ने लगाया रेप के बाद हत्या का आरोप
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष बाफना के बाफना हाउस में 21 वर्षीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.