रायपुर। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का 12 अक्टूबर को प्रस्तावित रायपुर दौरा एक बार फिर रद्द हो गया है। उन्हें रायपुर में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होना था। इसके अलावा, उनके हाथों रेलवे की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ भी प्रस्तावित था। दौरे को लेकर रेलवे प्रशासन पिछले एक महीने से तैयारियों में जुटा हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, रेल मंत्री का रायपुर दौरा पहले 9 अक्टूबर को निर्धारित किया गया था। बाद में कार्यक्रम में बदलाव करते हुए इसे 12 अक्टूबर के लिए तय किया गया। हालांकि, अब दूसरी बार उनका दौरा रद्द कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

ये खबर भी पढ़ें…
एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से तीन छात्राएं लापता, परिजनों ने उठाए सुरक्षा इंतजामों पर सवाल
एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से तीन छात्राएं लापता, परिजनों ने उठाए सुरक्षा इंतजामों पर सवाल
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ में गुमशुदगी के मामलों के बीच कोंडागांव जिले के गोलावंड स्थित एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से तीन छात्राओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर रेलवे स्टेशन पर होने वाले कार्यक्रम निरस्त

रेल मंत्री के दौरे के रद्द होने के बाद रायपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को भी निरस्त कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने इस दौरे के मद्देनजर व्यापक तैयारियां की थीं। स्थापना दिवस समारोह में रेल मंत्री की मौजूदगी के साथ ही विभिन्न रेलवे परियोजनाओं की शुरुआत किए जाने की योजना थी।