बिलासपुर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने के उद्देश्य से सात दिवसीय ध्वजा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 11 अक्टूबर से शुरू होने वाली यह यात्रा क्षेत्र के 48 गांवों से होकर गुजरेगी। विधायक सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य ग्राम देवताओं के प्राचीन स्थलों का संरक्षण, स्वच्छता और विकास करना है।

यात्रा के दौरान विभिन्न गांवों में स्थित ग्राम देवताओं के स्थानों पर पूजा-अर्चना की जाएगी और धार्मिक ध्वज चढ़ाए जाएंगे। आयोजन के माध्यम से ग्रामीणों को अपने पारंपरिक धार्मिक स्थलों की देखरेख और संरक्षण के लिए प्रेरित करने की योजना है।

ये खबर भी पढ़ें…
आज का राशिफल 10 अक्टूबर 2026: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य
आज का राशिफल 10 अक्टूबर 2026: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य
आज का राशिफल, 10 अक्टूबर 2026: आज शनिवार है और ज्योतिषीय मान्यताओं में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित माना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरजाबंद हनुमान मंदिर से होगा यात्रा का शुभारंभ

ध्वजा यात्रा की शुरुआत 11 अक्टूबर को रतनपुर स्थित ऐतिहासिक गिरजाबंद हनुमान मंदिर में ध्वज पूजन के साथ होगी। इसके बाद यात्रा विभिन्न गांवों से होकर आगे बढ़ेगी। सात दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में श्रद्धालु और ग्रामीण धार्मिक गतिविधियों में भाग लेंगे।

ध्वजा यात्रा का शुभारंभ श्री गिरजाबंध हनुमान जी के मंदिर से होगा। प्रथम दिवस यात्रा ग्राम नवागांव से होते हुए रतनपुर रेस्ट हाउस, ओछीनापारा चौक, खैरखुँडी, सरवनदेवरी, लखराम, अकलतरी, गड़वट एवं बाम्हू सहित विभिन्न मार्गों से आगे बढ़ेगी। प्रथम दिवस की यात्रा टेकर में रात्रि विश्राम के साथ संपन्न होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व मनाने के लिए अनुमति पूजा विधान में दिखी अपार उत्साह
विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व मनाने के लिए अनुमति पूजा विधान में दिखी अपार उत्साह
रायपुर, 10 अक्टूबर 2026/ अपनी अनूठी, प्राचीन और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के लिए पूरी दुनिया में विशेष पहचान रखने वाले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बेलतरा विधानसभा क्षेत्र की लगभग 48 ग्राम पंचायतों से होकर गुजरने वाली यह ध्वजा यात्रा धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक चेतना का संदेश जन-जन तक पहुँचाएगी। यात्रा के दौरान श्रद्धापूर्वक ध्वजा अर्पित करते हुए माँ महामाया एवं श्री गिरजाबंध हनुमान जी से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की जाएगी। यात्रा का समापन माँ महामाया मंदिर, रतनपुर में पवित्र ध्वजा अर्पण के साथ होगा।

48 गांवों के ग्राम देवताओं के स्थलों के संरक्षण पर जोर

इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित ग्राम देवताओं के प्राचीन स्थलों और पारंपरिक धार्मिक धरोहरों को संरक्षित करना है। आयोजकों के अनुसार, कुछ स्थानों पर अतिक्रमण और उचित रखरखाव की कमी जैसी समस्याएं सामने आती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की होती है पूजा, जानिए कलश स्थापना से लेकर पूजन विधि तक की पूरी जानकारी
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की होती है पूजा, जानिए कलश स्थापना से लेकर पूजन विधि तक की पूरी जानकारी
धार्मिक डेस्क। हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऐसे स्थलों को स्वच्छ, व्यवस्थित और सुरक्षित रखने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। यात्रा के माध्यम से नई पीढ़ी को स्थानीय परंपराओं, धार्मिक मान्यताओं और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है।

17 अक्टूबर को रतनपुर महामाया मंदिर में होगा समापन

सात दिवसीय यात्रा का समापन 17 अक्टूबर को रतनपुर में होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यात्रा रानीगांव, मदनपुर, सिंघरी चौक, भरवीडीह और भैरव बाबा मंदिर सहित विभिन्न पड़ावों से होकर आगे बढ़ेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
नवरात्रि के पहले दिन इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर, जानें सभी राशियों का हाल
नवरात्रि के पहले दिन इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर, जानें सभी राशियों का हाल
रायपुर। 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष है। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद सिद्धि विनायक मंदिर और मां महामाया मंदिर परिसर में ध्वज प्रतिष्ठा, पूजा-अर्चना और दर्शन के साथ आयोजन का समापन किया जाएगा। यात्रा के अंतिम चरण में धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से क्षेत्र की आस्था और परंपराओं को सम्मान देने का प्रयास किया जाएगा।

विधायक सुशांत शुक्ला ने की भावपूर्ण अपील

बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा, “शारदीय नवरात्रि हम सभी के लिए माँ शक्ति की आराधना, श्रद्धा और भक्ति का परम पावन पर्व है। माँ महामाया एवं श्री गिरजाबंध हनुमान जी की असीम कृपा और आशीर्वाद से बेलतरा विधानसभा के प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति एवं खुशहाली बनी रहे, इसी मंगलकामना के साथ विगत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी भव्य धार्मिक ध्वजा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

यह ध्वजा यात्रा पूर्णतः धार्मिक एवं आस्था से जुड़ा आयोजन है। यह हमारे आराध्य के प्रति अटूट श्रद्धा, विश्वास और समर्पण की अभिव्यक्ति है। माँ महामाया और श्री गिरजाबंध हनुमान जी के चरणों में शीश नवाकर हम अपने परिवार, समाज और समस्त क्षेत्रवासियों के मंगलमय जीवन की प्रार्थना करेंगे।उन्होंने कहा यह यात्रा पूरी तरह आस्था यात्रा है। इसमें कोई भी वीआईपी को आमंत्रित नहीं किया गया है. जिनकी इच्छा हों वे यात्रा में आ सकते है. पिछले साल भी हमने किसी वीआईपी को नहीं बुलाया था लेकिन माता की इच्छा से केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण सा व और मंत्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए थे। पिछली यात्रा में कुछ विसंगतिया हों गई थी जिसे इस बार सुधारा जा रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य ग्राम देवता के स्थान को उन्नयन करना भी है। यह यात्रा 171 किलोमीटर की होंगी। पिछली यात्रा भी इतने ही किलोमीटर का तय हुआ था लेकिन कुछ कारणों से 203 किलोमीटर चलना पड़ा था। यात्रा का उद्देश्य सभी शक्ति पीठ को जोड़ना भी है।

उन्होंने कहा मैं बेलतरा विधानसभा के अपने समस्त परिवारजनों से हृदय की गहराइयों से आग्रह करता हूँ कि इस पावन अवसर पर अपने परिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित ध्वजा यात्रा में सहभागी बनें। आइए, हम सभी मिलकर भक्ति और श्रद्धा की इस पवित्र धारा के साक्षी बनें, अपने आराध्य के प्रति अपनी आस्था अर्पित करें और माँ महामाया एवं श्री गिरजाबंध हनुमान जी से सभी के जीवन में सुख, शांति, सद्भाव और समृद्धि बनाए रखने का आशीर्वाद माँगें।

मेरा विश्वास है कि प्रभु की कृपा, आप सभी की श्रद्धा और सामूहिक सहभागिता से यह धार्मिक आयोजन हम सबके लिए आध्यात्मिक आनंद एवं पुण्य का अवसर बनेगा। मैं अपने बेलतरा विधानसभा के प्रत्येक परिवार को इस पावन यात्रा में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित करता हूँ। आइए, श्रद्धा की ध्वजा थामें, भक्ति के मार्ग पर चलें और अपने आराध्य का आशीर्वाद प्राप्त करें।”

ग्रामीण संस्कृति और लोक आस्था को मिलेगा मंच

ध्वजा यात्रा के दौरान होने वाले धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्रों की परंपराओं को सामने लाने का अवसर मिलेगा। गांवों के प्रमुख धार्मिक स्थलों को एक यात्रा से जोड़ने की यह पहल क्षेत्र की लोक आस्था और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।