महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राजस्व कार्यों में लापरवाही और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में अनियमितताओं को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की समीक्षा के बाद जिले के पांच पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है। संबंधित एसडीएम ने जांच और स्पष्टीकरण की प्रक्रिया के बाद निलंबन के आदेश जारी किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निलंबित पटवारियों पर डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही बरतने, शासकीय जमीन को दूसरे कृषक के नाम दर्ज करने और खसरे की वास्तविक स्थिति छिपाकर दोबारा नामांतरण करने जैसी अनियमितताओं के आरोप हैं। प्रशासन ने इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मचारियों के कामकाज की समीक्षा की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगाई की मार: रसोई का बिगड़ा बजट, थाली से दूर होती जा रही दाल
महंगाई की मार: रसोई का बिगड़ा बजट, थाली से दूर होती जा रही दाल
बिलासपुर। लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। रोजमर्रा के भोजन में अहम स्थान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं, फिर हुई कार्रवाई

जिला प्रशासन के अनुसार, संबंधित पटवारियों के कार्यों की जांच के दौरान अलग-अलग मामलों में लापरवाही और अनियमितताएं सामने आई थीं। इसके बाद सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। हालांकि, प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए। इसके बाद संबंधित एसडीएम ने निलंबन की कार्रवाई की।

बसना से महासमुंद तक पांच पटवारियों पर गिरी गाज

निलंबित किए गए पटवारियों में बसना क्षेत्र में पदस्थ उदय प्रकाश राजपूत, बागबाहरा क्षेत्र के कंचन साहू और लुकेश यादव, सरायपाली क्षेत्र के जितेंद्र सिंह बाघ तथा महासमुंद क्षेत्र के हरीश चंद्राकर शामिल हैं।

इन कर्मचारियों के खिलाफ राजस्व अभिलेखों में अनियमितताओं और कार्यों में लापरवाही से संबंधित मामले सामने आए थे। इनमें खसरे की वास्तविक स्थिति छिपाकर दोबारा नामांतरण किए जाने का मामला भी शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें…
अहिवारा में फिर सजेगा सियासी अखाड़ा, भाजपा-कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर
अहिवारा में फिर सजेगा सियासी अखाड़ा, भाजपा-कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर
रायपुर। छत्तीसगढ़ की एकमात्र अहिवारा विधानसभा सीट (क्रमांक 67), जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निलंबन अवधि में तहसील कार्यालय रहेगा मुख्यालय

निलंबन अवधि के दौरान पांचों पटवारियों का मुख्यालय संबंधित तहसील कार्यालय निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राजस्व अभिलेखों में गड़बड़ी और शासकीय कार्यों में लापरवाही जैसे मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में रोजगार का सुनहरा अवसर, तीनों पावर कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती शुरू
छत्तीसगढ़ में रोजगार का सुनहरा अवसर, तीनों पावर कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती शुरू
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की तीनों कंपनियों में बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.