बिलासपुर। जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार और विद्यालय की व्यवस्थाओं में गंभीर अनियमितताओं की शिकायतों पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर कराई गई जांच के बाद प्राचार्य वेद प्रकाश शुक्ला सहित दो व्याख्याताओं को विद्यालय से हटाकर दूसरे शैक्षणिक संस्थानों में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार, शाला शुल्क के नाम पर अतिरिक्त राशि वसूलने और शैक्षणिक कार्यों में अनियमितताओं जैसी शिकायतों की पुष्टि हुई है।

छात्राओं ने कलेक्टर से की थी शिकायत

मामले में विद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था, विद्यार्थियों के साथ व्यवहार और शैक्षणिक वातावरण को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से भी शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इसके अलावा, 1 अक्टूबर को विद्यालय की छात्राओं ने कलेक्टर के समक्ष अपनी शिकायतें रखते हुए संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगाई की मार: रसोई का बिगड़ा बजट, थाली से दूर होती जा रही दाल
महंगाई की मार: रसोई का बिगड़ा बजट, थाली से दूर होती जा रही दाल
बिलासपुर। लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। रोजमर्रा के भोजन में अहम स्थान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए। इससे पहले 30 सितंबर को मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय दल गठित किया गया था। जांच दल ने विद्यालय के विद्यार्थियों और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए तथा 7 अक्टूबर को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।

प्राचार्य पर अतिरिक्त वसूली समेत कई आरोपों की पुष्टि

जांच प्रतिवेदन के अनुसार, विद्यालय के प्राचार्य वेद प्रकाश शुक्ला से संबंधित मामले में विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार, छात्राओं को सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने में अनियमितता और शाला शुल्क के नाम पर प्रति विद्यार्थी 500 रुपये अतिरिक्त राशि वसूलने जैसी शिकायतों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही शैक्षणिक दायित्वों के निर्वहन में भी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

व्याख्याता श्रीमती रश्मि गुप्ता के संबंध में विद्यार्थियों से दुर्व्यवहार करने, उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन और अध्यापन कार्य भृत्य से कराने तथा शैक्षणिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में अनियमितताओं की पुष्टि हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
अहिवारा में फिर सजेगा सियासी अखाड़ा, भाजपा-कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर
अहिवारा में फिर सजेगा सियासी अखाड़ा, भाजपा-कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर
रायपुर। छत्तीसगढ़ की एकमात्र अहिवारा विधानसभा सीट (क्रमांक 67), जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीनों शिक्षकों को अलग-अलग स्कूलों में भेजा गया

जांच दल ने विद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार और विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तीनों शिक्षकों को अन्य संस्थानों में पदस्थ करने की अनुशंसा की थी।

कलेक्टर के अनुमोदन के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने 9 अक्टूबर को आदेश जारी किया। इसके तहत प्राचार्य वेद प्रकाश शुक्ला को मस्तूरी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल कुकुर्दीकेरा, व्याख्याता श्रीमती रश्मि गुप्ता को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचपेड़ी और व्याख्याता संजय दुबे को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओखर में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

शासन के स्थानांतरण आदेश के बाद स्वतः निरस्त होंगे निर्देश

जारी आदेश के अनुसार, यह व्यवस्था राज्य शासन से नियमित स्थानांतरण आदेश जारी होने की प्रत्याशा में की गई है। राज्य शासन द्वारा संबंधित शिक्षकों की अन्य संस्थाओं में पदस्थापना किए जाने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी के ये आदेश स्वतः निरस्त माने जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में रोजगार का सुनहरा अवसर, तीनों पावर कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती शुरू
छत्तीसगढ़ में रोजगार का सुनहरा अवसर, तीनों पावर कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती शुरू
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की तीनों कंपनियों में बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.