Sona-Chandi Ke Bhav: सोना-चांदी के खरीदारों के लिए खुशखबरी है. सोने और चांदी की साप्ताहिक कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. इस कारोबारी हफ्ते में सोने के भाव में 2500 रुपये व और जेवराती सोने (22 कैरेट) में 2,250 रुपए की रही। जबकि चांदी के भाव में भी 2200 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई है. 

स्टैंडर्ड सोना 76,600 रुपए और जेवराती सोना 70,450 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला था सप्ताहभर की गिरावट के बाद क्रमशः 74,100 रुपए और 68,200 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। इसी तरह हफ्तेभर के दौरान चांदी भी 2,200 रुपए सस्ती होकर 92,200 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। हालांकि पिछले सप्ताह ही सोने-चांदी के भाव ने नया रिकॉर्ड भी बनाया।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री ने युवा साहित्यकार करुणा सागर पण्डा के उपन्यास ‘कोहरा’ का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने युवा साहित्यकार करुणा सागर पण्डा के उपन्यास ‘कोहरा’ का किया विमोचन
रायपुर 23 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय सभागृह में युवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंगलवार को स्टैंडर्ड सोना 76,900 और जेवराती सोना 70,750 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंचा। इसी दिन चांदी भी 97,150 रुपए प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंची लेकिन अगले ही दिन से दोनों धातुओं में गिरावट देखने को मिली। जानकारों के अनुसार अमेरिका, यूरोप और चीन की अर्थव्यवस्था में आ रहे सुधार के आंकड़ों को देखते हुए साथ ही औद्यौगिक उत्पादन में तेजी की उम्मीद के कारण सभी प्रकार के मेटल में तेजी की संभावना बनी हुई है। तेजी बरकरार रही जो आने वाले दिनों में सोना 80 हजार और चांदी 1 लाख रुपए के स्तर को पार कर सकता है।