छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

महतारी वंदन योजना को लेकर प्रदेश भर में महिलाओं के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन के लिए निगम के सभी जोन दफ्तरों और आंगनबाड़ी केंद्रों में ऑफलाइन आवेदनों के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जिसके चलते महिलाओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है । 

ये खबर भी पढ़ें…
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश
रायपुर. 20 नवम्बर 2026. लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने जशपुर जिले में लोक निर्माण विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महतारी वंदन योजना को लेकर जारी हुए नियमों के अनुसार आवेदन जमा करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही विकल्प दिए गए हैं। ज्यादातर लोग ऑफलाइन आवेदन जमा करने निगम के जोन दफ्तरों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंच रहे हैं। निगम अफसरों का कहना है कि जो ऑफलाइन आवेदन आ रहे हैं, उन्हें भी ऑनलाइन सिस्टम में अपलोड करना ही पड़ेगा। हालांकि कोई भी व्यक्ति खुद ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकता है। राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट www. mahtarivandan.cgstate.gov.in और मोबाइल ऐप जारी किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रक्रिया

वेबसाइट खोलने पर लेफ्ट साइड में हितग्राही लॉगिन आएगा। इसमें क्लिक करते ही आवश्यक दिशा- निर्देश आएगा। सहमति पर क्लिक करने के बाद महतारी वंदन योजना लाभार्थी लॉगिन आएगा। यहां संबंधित महिला का मोबाइल नंबर अपलोड करना होगा। इसके नीचे कैप्चा भरना होगा। इसके बाद मोबाइल पर स्क्रीन पर ओटीपी भेजें नजर आएगा, इसे क्लिक करते ही मोबाइल पर एक ओटीपी नंबर आएगा। ओटीपी नंबर अपलोड ही आवेदन का फार्म खुल जाएगा। फार्म में आवेदक महिला का नाम, पति का नाम, आधार नंबर, पति का आधार नंबर, पेन कार्ड, शहरी या ग्रामीण, संबंधित वार्ड या ग्राम पंचायत, नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र का नाम, बैंक खाता नंबर, आईएसएफसी कोड, भरा जाएगा। इसके बाद पूछा जाएगा कि आप टैक्स पेयर हो या नहीं, पति करदाता हैं या नहीं, पति-पत्नी दोनों में कोई सरकारी नौकरी में है या नहीं, दोनों में किसी पेंशन मिल रही है या नहीं, अन्य कोई शासन की योजना के तहत हितग्राही है या नहीं इत्यादि।

ये खबर भी पढ़ें…
नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
नई दिल्ली, 20 नवंबर 2026- नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में शुक्रवार की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कौन-कौन से दस्तावेज करने पड़ेंगे अपलोड

* आवेदक महिला का फोटो
* पति-पत्नी का आधार 
* पैन कार्ड, 
* बैंक पासबुक 
* मतदाता परिचय पत्र

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को
रायपुर, 21 नवंबर 2026// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.