छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर 

सेना में देश की सेवा करने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय थल सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है। यह भारतीय सेना की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन (8वीं व 10वीं कक्षा उत्तीर्ण) महिला सैन्य पुलिस और रेग्युलर कैडर भर्ती धर्मगुरु, नर्सिंग सहयोगी और हवलदार एसएसी के पदों के लिए जारी की गई है। 

ये खबर भी पढ़ें…
17 अगस्त राशिफल: सावन सोमवार और नाग पंचमी का शुभ संयोग, सिंह समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत
17 अगस्त राशिफल: सावन सोमवार और नाग पंचमी का शुभ संयोग, सिंह समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत
17 अगस्त 2026, सोमवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। इस दिन सावन मास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी से 22 मार्च तक जारी रहेगी। अग्निवीर क्लर्क के पद का नाम परिवर्तित किया गया है, अब उसे अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट कहा जाएगा। अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) के समय टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) 22 अप्रैल के बाद होने की संभावना है। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-29652212 या 2965213 पर संपर्क का सकते हैं