छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई ऑनलाइन सुविधा का लोग लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं। राशनकार्ड नवीनीकरण 25 जनवरी से 15 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है । जिसके तहत नवीनीकरण के लिए अंतिम तिथि समाप्त होने में महज सप्ताह भर ही शेष है।  छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 

ये खबर भी पढ़ें…
राज्य वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति की पहली बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी
राज्य वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति की पहली बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी
रायपुर, 10 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण और वनांचल के ग्रामीणों की सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

7 फरवरी की स्थिति में 43 लाख 83 हजार 497 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है।विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले स्थान पर बालोद जिला में कुल 2 लाख 21 हजार 809 हितग्राहियों में से 1 लाख 70 हजार 872 हितग्राहियों ने अपना ऑनलाइन आवेदन जमा किया है। 

इसी प्रकार पर द्वितीय स्थान पर कांकेर जिले में कुल 1 लाख 87 हजार 999 हितग्राहियों में से 1 लाख 35 हजार 725 हितग्राहियों ने अपना ऑनलाइन आवेदन जमा किया है और तीसरे स्थान पर धमतरी जिले में कुल 2 लाख 42 हजार 320 हितग्राहियों में से 1 लाख 73 हजार 413 हितग्राहियों ने अपना ऑनलाइन आवेदन जमा किया है। राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाइल एप तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के परिवार में जगी नई उम्मीद
मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के परिवार में जगी नई उम्मीद
रायपुर, 10 अक्टूबर 2026/ सक्ती जिले के ग्राम धुरकोट निवासी 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार के लिए आज का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.