छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । बिलासपुर

बिलासपुर जिले की 6 सीटों पर दूसरे राउंड की मतगणना के उपरांत बीजेपी उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए दिख रहे है। बीजेपी के अमर अग्रवाल, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, धर्मजीत सिंह, कृष्णमूर्ति बांधी आगे चल रहे हैं वही कांग्रेस के सियाराम कौशिक, विजय केसरवानी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से बढ़त बनाने में अब तक कामयाबी हासिल की है। हालांकि यह मतगणना का शुरुआती दौर ही है। 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में 24 IFS अधिकारियों का तबादला, कई DFO बदले
छत्तीसगढ़ में 24 IFS अधिकारियों का तबादला, कई DFO बदले
21 अगस्त 2026, रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर हुए मतदान की मतगणना के दूसरे राउंड की गिनती समाप्त हो चुकी है। जारी रिपोर्ट के अनुसार बिल्हा से कांग्रेस के सियाराम कौशिक 2186 वोट से आगे चल रहे हैं, वहीं बिलासपुर से बीजेपी के अमर अग्रवाल 6030 वोटो से आगे है। कोटा से बीजेपी के प्रबल प्रताप सिंह जूदेव 1632 वोट से आगे चल रहे हैं, वहीं बेलतरा से कांग्रेस के विजय केसरवानी 3200 वोट से आगे हैं। तखतपुर की बात करें तो यहां से भी भाजपा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह 742 वोट से आगे हैं वही मस्तूरी में भाजपा प्रत्याशी कृष्णमूर्ति बांधी 108 मतों से आगे चल रहे हैं।