छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

विधानसभा चुनाव के ठीक पहले निर्वाचन आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर समेत दो जिलों के कलेक्टर व तीन जिलों के पुलिस अधीक्षकों को प्रभार मुक्त कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Navratri 2026: गरबा के रंग में रंगने लगा छत्तीसगढ़, सजा ड्रेस बाजार; अहमदाबाद-सूरत से पहुंचे घाघरा-काठियावाड़ी परिधान
Navratri 2026: गरबा के रंग में रंगने लगा छत्तीसगढ़, सजा ड्रेस बाजार; अहमदाबाद-सूरत से पहुंचे घाघरा-काठियावाड़ी परिधान
रायपुर। नवरात्रि की शुरुआत में अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन राजधानी रायपुर में गरबा की तैयारियों ने बाजार में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आयोग ने अपने आदेश में हटाने का कारण चुनाव कार्यों मे दिलचस्पी न लेने का उल्लेख किया है. वहीं हटाए गए सभी अधिकारियों को तुरंत अपने कनिष्ट अधिकारी को सौंपने कहा है। हटाए गए कलेक्टरों में बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा और रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा का नाम शामिल है. वहीं पुलिस अधीक्षकों में दुर्ग एसपी शलभ सिनहा, कोरबा एसपी उदय किरण और राजनांदगांव के एसपी अभिषेक मीणा का नाम शामिल हैं। चुनाव आयोग ने दो एडिशन एसपी को भी हटा दिया है, इनमें बिलासपुर के एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी और दुर्ग के एडिशनल एसपी संजय ध्रुव शामिल हैं. इसके साथ ही आयोग ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कल शाम तक तीन नामों का पैनल मंगाया है।