दुर्गा पूजा और त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इतवारी और शालीमार के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के संचालन से छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के यात्रियों को शालीमार जाने में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी। इसके चलते रायपुर, दुर्ग समेत कुल छह प्रमुख स्टेशनों से यात्रियों को शालीमार के लिए सीधी रेल सुविधा मिल सकेगी। त्योहार के दौरान नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह ट्रेन यात्रियों के लिए राहत देने वाली होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
नक्सल प्रकरणों की वापसी के लिए प्रक्रिया में तेजी लाएं, 15 दिनों में जिला स्तरीय समितियों की बैठक करें – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नक्सल प्रकरणों की वापसी के लिए प्रक्रिया में तेजी लाएं, 15 दिनों में जिला स्तरीय समितियों की बैठक करें – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
रायपुर, 08 अक्टूबर 2026/ उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने आज महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रेलवे के अनुसार, पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन निर्धारित समय-सारणी के अनुसार किया जाएगा। ट्रेन के स्टॉपेज वाले स्टेशनों पर यात्रियों को चढ़ने-उतरने की सुविधा मिलेगी। त्योहारी सीजन में घर जाने और पूजा के बाद लौटने वाले यात्रियों को इससे काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।