सुकमा जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र में एल्लारमडगु कैंप से करीब 200 मीटर दूर बोदराजपदर नाला के पास विस्फोट होने से CRPF 50वीं वाहिनी के दो जवानों समेत चार लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को कोंटा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, कोंटा रेंज के पिड़मेल, डब्बाकोंटा, कोलाईगुड़ा और एल्लारमडगुड़ा कैंपों में रखे खराब और बचे हुए विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से नष्ट करने के लिए जगदलपुर से एम्युनिशन टेक्नीशियन टीम (ATT) पहुंची थी। टीम कैंप से कुछ दूरी पर सुरक्षा मानकों के तहत विस्फोटकों को नष्ट करने की कार्रवाई कर रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव ने रायपुर नगर निगम के कार्यों की समीक्षा की
नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव ने रायपुर नगर निगम के कार्यों की समीक्षा की
रायपुर. 9 अक्टूबर 2026. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने आज रायपुर नगर निगम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान एक विस्फोटक का हिस्सा उछलकर पास में जा गिरा। कुछ देर बाद वहां अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। विस्फोट की चपेट में आने से ATT टीम के ASI एमके तिवारी और 50वीं वाहिनी CRPF के ASI अनीश खान गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं, ATT टीम के निरीक्षक अमरनाथ मिश्रा और 50वीं वाहिनी CRPF के प्रधान आरक्षक कुलदीप राज को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल कोंटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, दिव्यांग आरक्षण में गड़बड़ी के आरोप पर सरकार से जवाब तलब
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, दिव्यांग आरक्षण में गड़बड़ी के आरोप पर सरकार से जवाब तलब
याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि भर्ती विज्ञापन में दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को आरक्षण का उचित लाभ देने की व्यवस्था नहीं की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.