कुमार पी. । छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए अपनी रणनीति में कोई कमी नहीं चाहती यही कारण है कि विधानसभा चुनाव तक राजनीतिक गलियारों की हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए प्रदेश सचिवों को बड़ी जिम्मेदारी देने जा रही है। सूत्रों की माने तो चुनावी गतिविधियों की मॉनिटरिंग के लिए कांग्रेस प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त करने जा रही है। संगठन में प्रदेश सचिवों को विधानसभावार प्रभार सौंपने की तैयारी है। पीसीसी ने इस मामले में पूरी एक्सरसाइज कर ली है। एक-दो दिनों में ही प्रभारियों की घोषणा भी कर दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में 2028 की सियासी बिसात: आदिवासी सीटों पर कांग्रेस की नजर, सरगुजा में तेज हुई सक्रियता
छत्तीसगढ़ में 2028 की सियासी बिसात: आदिवासी सीटों पर कांग्रेस की नजर, सरगुजा में तेज हुई सक्रियता
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सत्ता में वापसी का रास्ता तलाश रही कांग्रेस ने अब से ही 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तय रणनीति के अनुसार सभी सचिव अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में डेरा डालकर वहां की राजनीतिक गतिविधियों की मॉनिटरिंग करेंगे। वहीं इसकी पूरी रिपोर्ट पीसीसी को देंगे। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के मुताबिक प्रभारी उन सचिवों को ही बनाया जाएगा जिन्हें संगठन के कामकाज और चुनावी अनुभव रहा हो। फील्ड में सभी सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर वे नजर रखेंगे। वहीं विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ स्तर की पल-पल की रिपोर्ट देंगे। पीसीसी का कंट्रोल रूम भी प्रभारियों से सीधे संपर्क में रहेगा। प्रभार वाले क्षेत्र में सचिव लगातार बैठकों के साथ बूथ स्तर तक संपर्क में रहेंगे। किसी तरह की समस्याओं और गड़बड़ी की स्थिति में स्थानीय नेताओं और पीसीसी को तत्काल सूचना भी देंगे। संगठन ने एक तरह से विधानसभा क्षेत्रों में हर गतिविधियों पर नजर रखने के साथ चौकसी पर जोर दिया है। ताकि चुनाव के दौरान पार्टी और प्रत्याशी की संभावना पर विपरीत असर न पड़े । यह भी चर्चा है कि जिलेवार अलग एक और कमेटी भी गठित की जाएगी जो स्थानीय वरिष्ठ नेताओं और असंतुष्ट नेताओं को साधने और तालमेल बनाने की दिशा में काम करेगी।