बिलासपुर। बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में पति के खिलाफ दुष्कर्म और लूट की शिकायत दर्ज होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। आरोप है कि पति से करीब दो साल से अलग रह रही महिला की शिकायत पर एक प्रशिक्षु पुलिस उपनिरीक्षक (PSI) ने प्रारंभिक जांच किए बिना ही एफआईआर दर्ज कर ली। मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह तक पहुंचने के बाद उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।

एसएसपी ने सीएसपी परमेश्वर तिलकवार को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। साथ ही, लूट से जुड़े आरोपों की भी नए सिरे से जांच की जाएगी। जांच के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया में निर्धारित नियमों का पालन किया गया था या नहीं।

ये खबर भी पढ़ें…
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 410 करोड़ की ठगी का खुलासा, 20 राज्यों तक फैला नेटवर्क
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 410 करोड़ की ठगी का खुलासा, 20 राज्यों तक फैला नेटवर्क
शेयर बाजार में ट्रेडिंग के नाम पर निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले कथित साइबर फ्रॉड नेटवर्क का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पति-पत्नी के बीच चल रहा है विवाद

जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति से अलग होकर मायके में रह रही है। दोनों के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा है और मामला अदालत में विचाराधीन है। बताया गया है कि महिला ने कथित तौर पर अपने पति को घर बुलाया था।

पति के पहुंचने के बाद महिला थाने पहुंची और उस पर जबरदस्ती संबंध बनाने तथा रुपये लूटने के आरोप लगाए। महिला की शिकायत पर प्रशिक्षु PSI ने मामला दर्ज कर लिया।

एसएसपी ने दिए जांच के निर्देश

एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला एसएसपी रजनेश सिंह तक पहुंचा। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी परमेश्वर तिलकवार को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। अब शिकायत, एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया और लूट के आरोपों की जांच की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में सरकार-संगठन का रिपोर्ट कार्ड देखेंगी स्मृति ईरानी, 36 हारी सीटों पर नजर
छत्तीसगढ़ में सरकार-संगठन का रिपोर्ट कार्ड देखेंगी स्मृति ईरानी, 36 हारी सीटों पर नजर
रायपुर। भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी अपने पहले छत्तीसगढ़ दौरे में सरकार और संगठन के कामकाज की समीक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस जांच की रिपोर्ट सामने आना बाकी है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।