बिलासपुर मानसून की विदाई के बाद छत्तीसगढ़ में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। रात के अंतिम पहर में ठंडक महसूस होने लगी है, वहीं सुबह खेतों और खुले स्थानों पर ओस की बूंदें दिखाई देने लगी हैं। इस बीच बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा नया मौसमी सिस्टम प्रदेश के मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है। इसके प्रभाव से 27 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

28 और 29 अक्टूबर को बारिश के आसार

मौसम में संभावित बदलाव के बीच 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। इससे ठंड के बीच लोगों को एक बार फिर बारिश का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में दिखाई दे सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: एनआई वर्क के चलते 52 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची
रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: एनआई वर्क के चलते 52 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची
बिलासपुर. रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चक्रवाती तूफान में बदल सकता है

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र लगातार मजबूत हो रहा है। इसके 24 अक्टूबर तक गहन अवदाब में बदलने और 26 अक्टूबर के आसपास चक्रवाती तूफान का रूप लेने की संभावना जताई गई है। इस सिस्टम के आगे बढ़ने के साथ छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

किसानों को सतर्क रहने की जरूरत

मानसून की विदाई के बाद जहां लोग ठंड बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं संभावित बारिश मौसम की परिस्थितियों को बदल सकती है। बारिश की आशंका को देखते हुए किसानों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम संबंधी ताजा पूर्वानुमान और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी पर नजर रखें।

ये खबर भी पढ़ें…
त्योहारी सीजन में रसोई का बजट बिगड़ा, चावल की कीमतों में उछाल
त्योहारी सीजन में रसोई का बजट बिगड़ा, चावल की कीमतों में उछाल
बिलासपुर. दीपावली से पहले महंगाई ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। बीते दो महीनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.