रायपुर। छत्तीसगढ़ के जल संसाधन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। जारी सूची में अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता और अनुविभागीय अधिकारियों के नाम शामिल हैं। तबादलों के तहत विभिन्न जल संसाधन संभागों और परियोजना कार्यालयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। कई अधिकारियों को कार्यपालन अभियंता के पद पर पदस्थ किया गया है, जबकि कुछ को प्रभारी कार्यपालन अभियंता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तबादला सूची के अनुसार, आर.के. बंजारे को बिलासपुर स्थित जल संसाधन मंडल से मुख्य अभियंता कार्यालय, हसदेव कछार में पदस्थ किया गया है। वहीं, टी.आर. मेश्राम को रायपुर से मनेन्द्रगढ़-भरतपुर जल संसाधन संभाग भेजा गया है। एन.सी. सिंह को मनेन्द्रगढ़-भरतपुर से मिनीमाता हसदेव बांगो परियोजना कार्यालय, बिलासपुर में नई जिम्मेदारी दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्पेशल ट्रेनें भी बेअसर! होली-छठ पर रेलवे में लंबी वेटिंग, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
स्पेशल ट्रेनें भी बेअसर! होली-छठ पर रेलवे में लंबी वेटिंग, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
बिलासपुर। होली और छठ पर्व के दौरान रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बीच कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी तरह एल.डी. रैकवार को जशपुर, शिव कुमार गिलहरे को कसडोल और बी.एल. खण्डेल को धमतरी जल संसाधन संभाग में कार्यपालन अभियंता के पद पर पदस्थ किया गया है। राजेन्द्र कुमार सोनी को कवर्धा और गोपी कृष्ण शर्मा को दुर्ग जल संसाधन संभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राकेश शर्मा को नवा रायपुर स्थित प्रमुख अभियंता कार्यालय में पदस्थ किया गया है। अमितेश दुबे को रायपुर में लाइट मशीनरी, नलकूप एवं गेट संभाग के प्रभारी कार्यपालन अभियंता का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। के.एल. नेताम को रायपुर जल संसाधन संभाग में कार्यपालन अभियंता बनाया गया है।

इसके अलावा भरत कुमार को जगदलपुर में टी.डी.पी.पी. जल संसाधन संभाग का प्रभारी कार्यपालन अभियंता बनाया गया है। संदीप धवन को रायपुर से गरियाबंद, हीरा लाल साहू को बेमेतरा और बृजमोहन चौहान को बिलासपुर जिले के कोटा जल संसाधन संभाग में प्रभारी कार्यपालन अभियंता की जिम्मेदारी दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगाई की मार: रसोई का बिगड़ा बजट, थाली से दूर होती जा रही दाल
महंगाई की मार: रसोई का बिगड़ा बजट, थाली से दूर होती जा रही दाल
बिलासपुर। लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। रोजमर्रा के भोजन में अहम स्थान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस फेरबदल के बाद प्रदेश के विभिन्न जल संसाधन संभागों और परियोजना कार्यालयों में अधिकारियों की नई पदस्थापना के अनुसार कामकाज संचालित होगा।

किस अधिकारी को कहां मिली जिम्मेदारी?

1. आर.के. बंजारे: अधीक्षण अभियंता, कार्यालय मुख्य अभियंता, हसदेव कछार जल संसाधन विभाग, बिलासपुर।

2. टी.आर. मेश्राम: कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग, मनेन्द्रगढ़-भरतपुर।

ये खबर भी पढ़ें…
अहिवारा में फिर सजेगा सियासी अखाड़ा, भाजपा-कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर
अहिवारा में फिर सजेगा सियासी अखाड़ा, भाजपा-कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर
रायपुर। छत्तीसगढ़ की एकमात्र अहिवारा विधानसभा सीट (क्रमांक 67), जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

3. एन.सी. सिंह: कार्यपालन अभियंता, कार्यालय मुख्य अभियंता, मिनीमाता हसदेव बांगो परियोजना, बिलासपुर।

4. एल.डी. रैकवार: कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन विभाग, जशपुर।

5. शिव कुमार गिलहरे: कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग, कसडोल।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में रोजगार का सुनहरा अवसर, तीनों पावर कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती शुरू
छत्तीसगढ़ में रोजगार का सुनहरा अवसर, तीनों पावर कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती शुरू
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की तीनों कंपनियों में बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

6. बी.एल. खण्डेल: कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग, धमतरी।

7. राजेन्द्र कुमार सोनी: कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग, कवर्धा।

8. गोपी कृष्ण शर्मा: कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग, दुर्ग।

9. राकेश शर्मा: कार्यपालन अभियंता, कार्यालय प्रमुख अभियंता, नवा रायपुर।

10. अमितेश दुबे: लाइट मशीनरी, नलकूप एवं गेट संभाग, रायपुर के प्रभारी कार्यपालन अभियंता का अतिरिक्त प्रभार।

11. के.एल. नेताम: कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग, रायपुर।

12. भरत कुमार: प्रभारी कार्यपालन अभियंता, टी.डी.पी.पी. जल संसाधन संभाग, जगदलपुर।

13. संदीप धवन: प्रभारी कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग, गरियाबंद।

14. हीरा लाल साहू: प्रभारी कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग, बेमेतरा।

15. बृजमोहन चौहान: प्रभारी कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग, कोटा, बिलासपुर।