सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में रेण नदी में डूबने से पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बिहार के कटिहार निवासी दो सगे भाई भी शामिल हैं। दोनों बच्चे दशहरा मनाने अपनी मौसी के घर आए थे। हादसे के बाद परिवारों में मातम पसर गया।

घटना बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के सरस्वतीपुर गांव स्थित रेण नदी के घाट की है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह चारों नदी में नहाने और तैरने गए थे। इसी दौरान बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए विवेक कुमार सिंह ने नदी में छलांग लगा दी, लेकिन वह भी गहरे पानी में डूब गए। इस हादसे में उनके बेटे अभिजीत सिंह समेत चारों की जान चली गई।

ये खबर भी पढ़ें…
70 एकड़ जमीन पर विवाद से अटके गरीबों के आशियाने, नायब तहसीलदार के आदेश पर उठे सवाल
70 एकड़ जमीन पर विवाद से अटके गरीबों के आशियाने, नायब तहसीलदार के आदेश पर उठे सवाल
बिलासपुर। शहर से लगे ग्राम पंचायत ठेका में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद गहरा गया है। भू-स्वामी योजना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों ने शुरू किया बचाव अभियान

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से चारों को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर बिश्रामपुर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

दशहरा मनाने मौसी के घर आए थे बच्चे

मृतकों में विवेक कुमार सिंह (45) और उनका बेटा अभिजीत सिंह (20) शामिल हैं। विवेक वर्तमान में चंद्रपुर में किराये के मकान में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। वहीं, बिहार के कटिहार निवासी गोपाल कृष्ण (13) और कृष्ण गोपाल (14) सगे भाई थे। दोनों अपनी मौसी के घर दशहरा मनाने आए थे।

बताया गया है कि शनिवार को उन्हें वापस बिहार लौटना था, लेकिन घर लौटने से पहले ही यह हादसा हो गया। एक साथ चार लोगों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 410 करोड़ की ठगी का खुलासा, 20 राज्यों तक फैला नेटवर्क
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 410 करोड़ की ठगी का खुलासा, 20 राज्यों तक फैला नेटवर्क
शेयर बाजार में ट्रेडिंग के नाम पर निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले कथित साइबर फ्रॉड नेटवर्क का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतकों के नाम:

1. विवेक कुमार सिंह (45), निवासी सूरजपुर

2. अभिजीत सिंह (20), विवेक कुमार सिंह के पुत्र

3. गोपाल कृष्ण (13), पिता जितेंद्र सिंह, निवासी कटिहार, बिहार

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में सरकार-संगठन का रिपोर्ट कार्ड देखेंगी स्मृति ईरानी, 36 हारी सीटों पर नजर
छत्तीसगढ़ में सरकार-संगठन का रिपोर्ट कार्ड देखेंगी स्मृति ईरानी, 36 हारी सीटों पर नजर
रायपुर। भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी अपने पहले छत्तीसगढ़ दौरे में सरकार और संगठन के कामकाज की समीक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

4. कृष्ण गोपाल (14), पिता जितेंद्र सिंह, निवासी कटिहार, बिहार