चूरू। राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के पांच सदस्य और कार चालक शामिल हैं। हादसे में सात माह की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा दरदेवा गांव के पास सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, हनुमानगढ़ जिले के तारानगर क्षेत्र के सोमनसीसर गांव का एक परिवार गोगामेड़ी मंदिर में दर्शन करने जा रहा था। इसी दौरान उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही पर संकट की आशंका, कारोबारियों ने राहुल गांधी से की अपील
बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही पर संकट की आशंका, कारोबारियों ने राहुल गांधी से की अपील
दिल्ली के कारोबारियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से 1 नवंबर को प्रस्तावित रैली नहीं करने की अपील की है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भिड़ंत के समय जोरदार आवाज सुनाई दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। दुर्घटना में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात माह की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।