बिलासपुर. रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास और नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। यह कार्य 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक विभिन्न तिथियों में किया जाएगा। इसके चलते रेलवे ने 52 एक्सप्रेस ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों पर रद्द करने का निर्णय लिया है। वहीं, कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा, जबकि कुछ का परिचालन गंतव्य से पहले समाप्त या निर्धारित स्टेशन से शुरू किया जाएगा।

रेलवे के इस निर्णय का असर बिलासपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा। ऐसे में यात्रियों को सफर पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की तारीख और परिचालन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी जाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
एसएसपी रजनेश सिंह का बड़ा एक्शन, 10 इंस्पेक्टरों की बदली जिम्मेदारी
एसएसपी रजनेश सिंह का बड़ा एक्शन, 10 इंस्पेक्टरों की बदली जिम्मेदारी
बिलासपुर। जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी

एनआई कार्य के कारण 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 28 नवंबर, 5 दिसंबर तथा 7 से 14 दिसंबर तक परिवर्तित मार्ग ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-अंगुल-कटक होकर चलेगी। इसी तरह 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 6 से 15 दिसंबर तक कटक-अंगुल-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब के रास्ते संचालित की जाएगी।

 साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक ही चलेगी

13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 28 नवंबर तथा 4 से 15 दिसंबर तक राउरकेला स्टेशन पर ही समाप्त होगी। इस दौरान राउरकेला से दुर्ग के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।

वहीं, 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 29 नवंबर तथा 5 से 16 दिसंबर तक राउरकेला स्टेशन से ही रवाना होगी। इस अवधि में दुर्ग से राउरकेला के बीच ट्रेन रद्द रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में दो प्रांतों में बंट सकता है संघ का संगठन, दिसंबर में लग सकती है अंतिम मुहर
छत्तीसगढ़ में दो प्रांतों में बंट सकता है संघ का संगठन, दिसंबर में लग सकती है अंतिम मुहर
बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के दो दिवसीय बिलासपुर दौरे के दौरान संगठनात्मक विस्तार, विश्वविद्यालय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस 14 दिसंबर को पुणे से निर्धारित समय से दो घंटे देरी से रवाना होगी।

 इन ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित

रेलवे की ओर से जारी विवरण के अनुसार, निम्नलिखित ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन नंबर, मार्ग और रद्द रहने की तारीखें दी जा रही हैं।

 ट्रेन नंबर और नाम  रद्द रहने की तारीख

18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस | 29 नवंबर तथा 1 से 16 दिसंबर |

ये खबर भी पढ़ें…
बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान, छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बादल
बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान, छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बादल
बिलासपुर मानसून की विदाई के बाद छत्तीसगढ़ में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। रात के अंतिम पहर में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

| 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस | 29 नवंबर तथा 1 से 16 दिसंबर |

| 12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस | 26 नवंबर, 3 और 12 दिसंबर |

| 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस | 28 नवंबर, 5 और 14 दिसंबर |

ये खबर भी पढ़ें…
त्योहारी सीजन में रसोई का बजट बिगड़ा, चावल की कीमतों में उछाल
त्योहारी सीजन में रसोई का बजट बिगड़ा, चावल की कीमतों में उछाल
बिलासपुर. दीपावली से पहले महंगाई ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। बीते दो महीनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

| 12262 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस | 7, 14, 15 और 16 दिसंबर |

| 12261 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस | 8, 15, 16 और 17 दिसंबर |

| 17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस | 28 नवंबर, 5, 8 और 12 दिसंबर |

| 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस | 1, 8, 11 और 15 दिसंबर |

| 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस | 4, 5 तथा 7 से 15 दिसंबर |

| 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस | 5, 6 तथा 8 से 16 दिसंबर |

| 20822 सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस | 5 और 12 दिसंबर |

| 20821 पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस | 7 और 14 दिसंबर |

| 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस | 7 और 14 दिसंबर |

| 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस | 10 और 17 दिसंबर |

| 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस | 5 और 12 दिसंबर |

| 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस | 7 और 14 दिसंबर |

| 22512 कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस | 5 और 12 दिसंबर |

| 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस | 8 और 15 दिसंबर |

| 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी एक्सप्रेस | 9 दिसंबर |

| 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस | 10 दिसंबर |

| 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस | 7 और 11 दिसंबर |

| 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस | 9 और 13 दिसंबर |

| 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस | 5 और 12 दिसंबर |

| 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस | 8 और 15 दिसंबर |

| 20828 सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस | 9 दिसंबर |

| 20827 जबलपुर-सांतरागाछी एक्सप्रेस | 10 दिसंबर |

| 22358 गया-एलटीटी एक्सप्रेस | 9 दिसंबर |

| 22357 एलटीटी-गया एक्सप्रेस | 11 दिसंबर |

| 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस | 8 और 10 दिसंबर |

| 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस | 9 और 11 दिसंबर |

| 12151 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस | 9 और 10 दिसंबर |

| 12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस | 11 और 12 दिसंबर |

| 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस | 11 दिसंबर |

| 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस | 12 दिसंबर |

| 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस | 11 और 12 दिसंबर |

| 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस | 13 और 14 दिसंबर |

| 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस | 10 दिसंबर |

| 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस | 13 दिसंबर |

| 12949 पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस | 11 दिसंबर |

| 12950 सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस | 13 दिसंबर |

| 17321 वास्को द गामा-जसीडीह एक्सप्रेस | 11 दिसंबर |

| 17322 जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस | 14 दिसंबर |

| 22905 ओखा-शालीमार एक्सप्रेस | 13 दिसंबर |

| 22906 शालीमार-ओखा एक्सप्रेस | 15 दिसंबर |

| 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस | 14 दिसंबर |

| 12102 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस | 16 दिसंबर |

| 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस | 12 दिसंबर |

| 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस | 13 दिसंबर |

| 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस | 14 दिसंबर |

| 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस | 17 दिसंबर |

| 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस | 14 दिसंबर |

| 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस | 16 दिसंबर |

यात्रा से पहले जरूर जांचें ट्रेन की स्थिति

रेलवे के कार्य के चलते ट्रेनों के परिचालन में बदलाव अलग-अलग तिथियों पर लागू होंगे। इसलिए यात्रियों को सलाह है कि टिकट बुक करने या यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट अथवा पूछताछ सेवा से अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें।