रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी सुखदेव भगत के पहले छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर संगठन में अंदरूनी स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। तीन दिवसीय दौरे में भगत ताबड़तोड़ बैठकों के साथ पार्टी की जमीनी स्थिति का फीडबैक लेंगे। संगठन की खामियों को दूर करने के साथ आगामी चुनावी मिशन का रोडमैप तैयार करने पर भी मंथन होगा।

प्रभारी के दौरे की सबसे अहम कड़ी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के साथ होने वाली वन-टू-वन चर्चा मानी जा रही है। लंबे समय बाद पार्टी के सक्रिय और हार्डकोर कार्यकर्ताओं से एकांत में सीधे संवाद की तैयारी है। इस दौरान प्रदेश में कांग्रेस संगठन की मौजूदा स्थिति, जमीनी गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की समस्याओं और विभिन्न स्तरों पर तालमेल को लेकर फीडबैक लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
दाऊ मंदराजी की विरासत छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की अनमोल धरोहर – राजेश अग्रवाल
दाऊ मंदराजी की विरासत छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की अनमोल धरोहर – राजेश अग्रवाल
रायपुर, 24 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ी लोकनाट्य ‘नाचा’ को नई पहचान और विशिष्ट स्वरूप प्रदान करने वाले महान लोक कलाकार दाऊ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों के मुताबिक भगत ने प्रदेश संगठन की पिछले दो वर्षों की गतिविधियों को लेकर स्थानीय नेताओं से रिपोर्ट ली है। अब वे कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर जमीनी हकीकत समझेंगे। पार्टी में लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ताओं का मानना है कि कई स्तरों पर उनकी बात संगठन तक नहीं पहुंच पा रही है। विभिन्न कमेटियों में तालमेल की कमी और मोर्चा संगठनों, विभागों व प्रकोष्ठों की निष्क्रियता को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।

29 सितंबर को होगी अहम मंत्रणा

भगत के तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन 29 सितंबर को कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं से अलग-अलग चर्चा होगी। इसी दिन कांग्रेस की कोर को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक भी लंबे समय बाद आयोजित होगी। इन बैठकों में संगठन को सक्रिय करने और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।

विधायक दल के साथ डिनर पर चर्चा

28 सितंबर को कांग्रेस विधायक दल के साथ डिनर के दौरान प्रभारी भगत विधायकों से संवाद करेंगे। इस दौरान उनके विधानसभा क्षेत्रों की गतिविधियों और वहां की राजनीतिक परिस्थितियों की जानकारी ली जाएगी। इससे पहले जिला कांग्रेस अध्यक्षों, मोर्चा संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ भी बैठकें होंगी। कनेक्ट सेंटर के जरिए तैयार विभिन्न संगठनों और पदाधिकारियों के कामकाज की रिपोर्ट भी उनके सामने रखी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
आंधी, बारिश और वज्रपात का खतरा: छत्तीसगढ़ के 30 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट
आंधी, बारिश और वज्रपात का खतरा: छत्तीसगढ़ के 30 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम सिस्टम के प्रभाव से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निष्क्रिय संगठनों में बदलाव के संकेत

दौरे के बाद कांग्रेस के निष्क्रिय मोर्चा संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों में बदलाव पर नए सिरे से विचार किया जा सकता है। विभिन्न स्तरों पर रायशुमारी के बाद इस संबंध में निर्णय लिए जाने की संभावना है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी संगठन की स्थिति और बदलाव की जरूरतों से संबंधित फीडबैक देने की तैयारी की है।

जीएसटी सुधार को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला

इधर, प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र सरकार के जीएसटी सुधार और टैक्स कटौती से आम लोगों को राहत मिलने के दावों पर सवाल उठाए हैं। पीसीसी प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया कि जीएसटी दरों में कटौती का वास्तविक लाभ उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंचा और इसका फायदा मुनाफाखोरों को मिला। उन्होंने कहा कि दैनिक उपयोग की कई वस्तुओं के दाम पिछले साल की तुलना में अधिक हैं।

वर्मा ने कहा कि राज्य के वाणिज्यिक कर और खाद्य विभाग की ओर से एंटी-प्रोफिटियरिंग निगरानी के लिए कोई विशेष तंत्र या फ्लाइंग स्क्वाड गठित नहीं किया गया है। कांग्रेस ने सरकार से जीएसटी कटौती का वास्तविक लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए प्रभावी निगरानी व्यवस्था की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में: 19 साल से शहर में रह रहा था, फर्जी दस्तावेजों की जांच
बिलासपुर में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में: 19 साल से शहर में रह रहा था, फर्जी दस्तावेजों की जांच
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में STF और जिला विशेष शाखा ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.