बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में STF और जिला विशेष शाखा ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लिया है। टीम ने सरकंडा थाना क्षेत्र की सूर्या विहार कॉलोनी में दबिश देकर अतीक हुसैन (42) को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, अतीक पिछले करीब 19 वर्षों से बिलासपुर में रह रहा था और सीपत NTPC में लिफ्ट मेंटेनेंस का काम करता था।

पुलिस का कहना है कि अतीक के पास से मिले कई भारतीय पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज संदिग्ध पाए गए हैं। इन दस्तावेजों के फर्जी तरीके से बनवाए जाने की आशंका है। पुलिस अब दस्तावेजों की सत्यता की जांच करने के साथ उसके भारत में रहने की वैधता और यहां पहचान पत्र हासिल करने से जुड़े रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
दाऊ मंदराजी की विरासत छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की अनमोल धरोहर – राजेश अग्रवाल
दाऊ मंदराजी की विरासत छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की अनमोल धरोहर – राजेश अग्रवाल
रायपुर, 24 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ी लोकनाट्य ‘नाचा’ को नई पहचान और विशिष्ट स्वरूप प्रदान करने वाले महान लोक कलाकार दाऊ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

करीब 20 दिन पहले हुई थी पूछताछ

SSP रजनेश सिंह के अनुसार, करीब 20 दिन पहले सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान अतीक से भी पूछताछ की गई थी। जांच के बाद कुछ संदिग्ध लोगों को रायपुर स्थित होल्डिंग सेंटर भेजा गया था।

पुलिस के मुताबिक, अतीक इसी दौरान होल्डिंग सेंटर से फरार हो गया था। इसके बाद STF और जिला विशेष शाखा की टीम उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने अब उसे सूर्या विहार कॉलोनी से हिरासत में लिया है।

फिलहाल पुलिस अतीक से पूछताछ कर रही है। उसके पास मिले दस्तावेजों, भारत में लंबे समय से रहने और होल्डिंग सेंटर से फरार होने से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
आंधी, बारिश और वज्रपात का खतरा: छत्तीसगढ़ के 30 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट
आंधी, बारिश और वज्रपात का खतरा: छत्तीसगढ़ के 30 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम सिस्टम के प्रभाव से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.