रायपुर। रायपुर से दिल्ली के बीच जुलाई में बंद की गई एयर इंडिया की दोपहर की उड़ान फिर शुरू हो गई है। परिचालन संबंधी दिक्कतों के कारण एयर इंडिया ने अपनी तीन उड़ानों में से दोपहर करीब 2 बजे संचालित होने वाली एक फ्लाइट का संचालन बंद कर दिया था। अब इसका संचालन दोबारा शुरू होने से यात्रियों को राहत मिली है।

फ्लाइट के दोबारा संचालन की घोषणा के साथ ही इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी गई थी। इसके बाद रायपुर से दिल्ली के लिए सुबह से रात तक एयर इंडिया और इंडिगो की कुल 7 उड़ानें उपलब्ध हो गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
कांग्रेस में फिर होगी रायशुमारी, निष्क्रिय मोर्चों और प्रकोष्ठों में बदलाव के संकेत
कांग्रेस में फिर होगी रायशुमारी, निष्क्रिय मोर्चों और प्रकोष्ठों में बदलाव के संकेत
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी सुखदेव भगत के पहले छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर संगठन में अंदरूनी स्तर पर तैयारियां...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा फ्लाइट

रायपुर से इंडिगो की चार उड़ानों का संचालन पहले की तरह जारी है। जुलाई में एयर इंडिया की एक उड़ान बंद होने के बाद दिल्ली के लिए दिनभर में छह फ्लाइट उपलब्ध थीं। अब बंद उड़ान के दोबारा शुरू होने से यह संख्या बढ़कर सात हो गई है।

नई व्यवस्था में सुबह से रात करीब 9 बजे तक दिल्ली के लिए उड़ानें उपलब्ध रहेंगी। इससे यात्रियों के लिए सुबह दिल्ली पहुंचकर उसी दिन रात तक रायपुर लौटना भी आसान होगा। दिल्ली रूट पर उड़ानों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को यात्रा के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
चुनाव आयोग पर भूपेश का तीखा वार, बोले- दो आयुक्तों को बताए बिना बदले नियम
चुनाव आयोग पर भूपेश का तीखा वार, बोले- दो आयुक्तों को बताए बिना बदले नियम
रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.