जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष बाफना के बाफना हाउस में 21 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। युवती का शव 2 नवंबर को बाफना हाउस में फंदे से लटका मिला था। परिजनों ने युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर परिवार और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

परिजनों का दावा है कि युवती की मौत के बाद शव को फंदे पर लटकाया गया। युवती की चाची के मुताबिक, अंतिम संस्कार से पहले शव को नहलाते समय शरीर पर कई जगह चोट और नोचने के निशान दिखाई दिए थे। उन्होंने बताया कि युवती के प्राइवेट पार्ट के पास सूजन थी और वहां रुई भी मिली थी। इन परिस्थितियों के आधार पर परिवार ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
करवा चौथ पर पति की हत्या की साजिश! पत्नी ने जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक योजना
करवा चौथ पर पति की हत्या की साजिश! पत्नी ने जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक योजना
आज करवा चौथ के दिन गाजियाबाद जिले से पवित्र रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नौकरी के लिए 21 अक्टूबर से जा रही थी बाफना हाउस

जानकारी के मुताबिक, युवती 21 अक्टूबर से जगदलपुर स्थित बाफना हाउस में काम करने जा रही थी। यहां कपड़े और ज्वेलरी का कारोबार होता है। परिजनों के अनुसार, यह प्रतिष्ठान पूर्व विधायक और भाजपा नेता संतोष बाफना का है।

2 नवंबर को युवती का शव बाफना हाउस में जमीन पर पड़ा मिला था। उसके गले में चुन्नी का टूटा हुआ फंदा था, जिसका आधा हिस्सा लटक रहा था। घटना के बाद से ही परिजन युवती की मौत को आत्महत्या मानने से इनकार कर रहे हैं और दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं।

शाम को फोन पर हुई थी बात, रात तक घर नहीं लौटी

युवती की मौसी के मुताबिक, शव मिलने से एक दिन पहले शाम करीब 6 से 6:30 बजे युवती की परिजनों से फोन पर बात हुई थी। उस दौरान उसने कहा था कि अभी बात नहीं कर सकती, बाद में बात करेगी। इसके बाद परिवार का उससे संपर्क नहीं हो पाया।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में बीमा पॉलिसी के बहाने युवती से दुष्कर्म, रैपिडो चालक पर गंभीर आरोप
बिलासपुर में बीमा पॉलिसी के बहाने युवती से दुष्कर्म, रैपिडो चालक पर गंभीर आरोप
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बीमा पॉलिसी समझाने के बहाने एक युवती को लॉज ले जाकर दुष्कर्म करने का गंभीर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजनों का कहना है कि रात करीब 9:30 बजे तक युवती घर नहीं पहुंची तो उन्होंने बाफना हाउस के स्टाफ से जानकारी ली। स्टाफ की ओर से बताया गया कि युवती शाम करीब 6:30 बजे से लापता है और उसका मोबाइल फोन दुकान में ही छूट गया है। इसके बाद परिवार के लोग युवती की तलाश में जुट गए।

आक्रोशित भीड़ ने बाफना हाउस में की तोड़फोड़

युवती की संदिग्ध मौत की खबर फैलने के बाद मंगलवार को परिवार और वार्ड के लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने युवती की तस्वीर लेकर रैली निकाली और न्याय की मांग की। आक्रोशित भीड़ बाफना हाउस पहुंची और बाहर रखे गमलों को तोड़ दिया।

परिजनों ने बाफना हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कराने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला।

ये खबर भी पढ़ें…
करंट से ऑपरेटर की मौत के बाद बवाल, समझाइश देने पहुंचे DE को ग्रामीणों ने पीटा
करंट से ऑपरेटर की मौत के बाद बवाल, समझाइश देने पहुंचे DE को ग्रामीणों ने पीटा
बिलासपुर। जिले के ग्राम कुरेली में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश भड़क...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस जांच पर टिकी नजरें

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। युवती की मौत के मामले में परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। परिवार का कहना है कि युवती की मौत के पीछे की वास्तविक वजह सामने आनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

फिलहाल, मामले में सामने आए आरोपों और घटनाक्रम की जांच के बाद ही युवती की मौत की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
दिवाली बोनस के नाम पर साइबर ठगों का जाल, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता
दिवाली बोनस के नाम पर साइबर ठगों का जाल, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता
रायपुर. दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही साइबर ठगों ने लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। त्योहार के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.