रायपुर। दीपावली और छठ पूजा के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दुर्ग-बरौनी-दुर्ग के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी। इससे छत्तीसगढ़ के यात्रियों को त्योहार के दौरान आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। ट्रेन का ठहराव रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 08755 दुर्ग-बरौनी पूजा स्पेशल दुर्ग से प्रत्येक बुधवार 4, 11 और 18 नवंबर को रवाना होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 08756 बरौनी-दुर्ग पूजा स्पेशल प्रत्येक गुरुवार 5, 12 और 19 नवंबर को बरौनी से चलेगी। 20 कोच वाली इस स्पेशल ट्रेन में 13 एसी थर्ड और 3 स्लीपर कोच लगाए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
नर्सिंग अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, खाली सीटें भरने के लिए पर्सेंटाइल में होगी कटौती
नर्सिंग अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, खाली सीटें भरने के लिए पर्सेंटाइल में होगी कटौती
बीएससी नर्सिंग में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दुर्ग से सुबह 10.30 बजे रवाना होगी ट्रेन

गाड़ी संख्या 08755 दुर्ग-बरौनी पूजा स्पेशल दुर्ग स्टेशन से सुबह 10.30 बजे रवाना होगी। यह रायपुर स्टेशन पर सुबह 11.15 बजे पहुंचेगी और 11.20 बजे रवाना होगी। भाटापारा में दोपहर 12.12 बजे आगमन और 12.14 बजे प्रस्थान होगा। बिलासपुर में दोपहर 1.15 बजे पहुंचेगी और 1.25 बजे रवाना होगी। चांपा स्टेशन पर दोपहर 2.14 बजे आगमन और 2.16 बजे प्रस्थान होगा, जबकि रायगढ़ में दोपहर 3.08 बजे पहुंचेगी।

रास्ते के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए यह ट्रेन अगले दिन सुबह 11 बजे बरौनी पहुंचेगी। इससे बिहार जाने वाले यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

वापसी में रात 9.05 बजे पहुंचेगी रायपुर

गाड़ी संख्या 08756 बरौनी-दुर्ग पूजा स्पेशल बरौनी स्टेशन से प्रत्येक गुरुवार 5, 12 और 19 नवंबर को दोपहर 2 बजे रवाना होगी। वापसी के दौरान ट्रेन अगले दिन रायगढ़ स्टेशन पर दोपहर 12.25 बजे पहुंचेगी और 12.27 बजे रवाना होगी। चांपा में दोपहर 1.35 बजे आगमन और 1.37 बजे प्रस्थान होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर ट्रायल आगे बढ़ेगा
सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर ट्रायल आगे बढ़ेगा
सुप्रीम कोर्ट से पूर्व सीएम भूपेश बघेल को बड़ा झटका लगा है। पाटन विधानसभा चुनाव को चुनौती देने वाली विजय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिलासपुर स्टेशन पर दोपहर 3.55 बजे पहुंचेगी और 4.05 बजे रवाना होगी। भाटापारा में शाम 7.10 बजे आगमन और 7.12 बजे प्रस्थान होगा। रायपुर स्टेशन पर रात 9.05 बजे पहुंचेगी और 9.10 बजे रवाना होकर रात 11.05 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

ओडिशा, झारखंड और बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव

दुर्ग-बरौनी पूजा स्पेशल ट्रेन का ठहराव रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़ के अलावा झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, धनबाद, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा और किउल स्टेशनों पर रहेगा।

इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से छत्तीसगढ़ के यात्रियों के साथ-साथ झारखंड और बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को भी लाभ मिलेगा। त्योहारों के दौरान नियमित ट्रेनों में होने वाली भीड़ के बीच यह विशेष ट्रेन यात्रियों के लिए अतिरिक्त सुविधा साबित होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
मोबाइल पर सट्टा खेलने का शौक बना महादेव ऐप का किंगपिन, ओमान से प्रत्यर्पण के बाद सौरभ चंद्राकर सीबीआई की गिरफ्त में
मोबाइल पर सट्टा खेलने का शौक बना महादेव ऐप का किंगपिन, ओमान से प्रत्यर्पण के बाद सौरभ चंद्राकर सीबीआई की गिरफ्त में
रायपुर/भिलाईनगर. भिलाई में कपड़े की दुकान पर 12 से 14 हजार रुपए महीने की नौकरी करने वाले सौरभ चंद्राकर का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.