छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी 65 वर्षीय दादी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला अपने पोते को रात में घूमने से मना करती थी। इसी बात से नाराज होकर पोते ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 क्या है पूरा मामला?

बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ही दादी की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, 65 वर्षीय महिला अपने पोते की रात में घूमने की आदत से परेशान थी। वह उसे अक्सर रात में बाहर जाने से मना करती थी। इसी बात को लेकर पोता नाराज था।

ये खबर भी पढ़ें…
दीपावली-छठ पर दुर्ग-बरौनी स्पेशल ट्रेन का तोहफा, तीन-तीन फेरे लगाएगी ट्रेन
दीपावली-छठ पर दुर्ग-बरौनी स्पेशल ट्रेन का तोहफा, तीन-तीन फेरे लगाएगी ट्रेन
रायपुर। दीपावली और छठ पूजा के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दुर्ग-बरौनी-दुर्ग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान आरोपी ने खाट के पास सो रही दादी के सिर पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद कमरे में बंद रहा आरोपी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पोते ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। वह दादी के शव के पास बैठा रहा। कुछ समय बाद उसने अपने पिता और दादी के भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पोते को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
मोबाइल पर सट्टा खेलने का शौक बना महादेव ऐप का किंगपिन, ओमान से प्रत्यर्पण के बाद सौरभ चंद्राकर सीबीआई की गिरफ्त में
मोबाइल पर सट्टा खेलने का शौक बना महादेव ऐप का किंगपिन, ओमान से प्रत्यर्पण के बाद सौरभ चंद्राकर सीबीआई की गिरफ्त में
रायपुर/भिलाईनगर. भिलाई में कपड़े की दुकान पर 12 से 14 हजार रुपए महीने की नौकरी करने वाले सौरभ चंद्राकर का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
22 साल तक अंतरिक्ष में निगरानी करने वाला स्विफ्ट अब लौटेगा धरती पर, जानिए क्या है खतरा
22 साल तक अंतरिक्ष में निगरानी करने वाला स्विफ्ट अब लौटेगा धरती पर, जानिए क्या है खतरा
नासा का 1.5 टन वजनी टेलीस्कोप इस हफ्ते वापस पृथ्वी की ओर आ रहा है और किसी को नहीं पता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.