रायपुर। चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर दिखाई देने लगा है। दो दिनों तक बादलों की आवाजाही के बाद मंगलवार शाम राजधानी रायपुर में तेज बारिश हुई। बारिश के चलते शहर के कई मार्गों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले दो दिनों तक बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई है। खासकर दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में मौसम का असर अधिक देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दक्षिणी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाएं चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। रायपुर सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां सक्रिय रह सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
धान खरीदी से पहले किसानों की बढ़ी मुश्किलें, एग्रीस्टैक अप्रूवल नहीं होने से कृषक उन्नति योजना पर भी संकट
धान खरीदी से पहले किसानों की बढ़ी मुश्किलें, एग्रीस्टैक अप्रूवल नहीं होने से कृषक उन्नति योजना पर भी संकट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कमजोर पड़ रहा तूफान, फिर भी छत्तीसगढ़ पर असर

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके मंगलवार मध्यरात्रि तक कमजोर होकर अवदाब में बदलने की संभावना जताई गई थी। हालांकि, तूफान के कमजोर पड़ने के बावजूद इसका प्रभाव छत्तीसगढ़ के मौसम पर बना रह सकता है।

3 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे तूफान आंध्र प्रदेश के बापटला से लगभग 40 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम, ओंगोल से 60 किलोमीटर उत्तर और विजयवाड़ा से 80 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित था। इस दौरान तूफान की अधिकतम हवा की गति 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई, जबकि हवा के झोंकों की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच रही थी।

रायपुर और बस्तर में बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां

चक्रवाती तूफान के आगे बढ़ने और कमजोर होने के साथ छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। रायपुर और बस्तर संभाग में बारिश की गतिविधियां अधिक सक्रिय रह सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को गरज-चमक और तेज हवाओं के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। किसानों को भी बारिश और संभावित तेज हवाओं को देखते हुए फसलों की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट में यूसीसी से लेकर धान खरीदी तक पर मंथन, कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
साय कैबिनेट में यूसीसी से लेकर धान खरीदी तक पर मंथन, कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 18 नवंबर को राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.