रायपुर. दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही साइबर ठगों ने लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। त्योहार के नाम पर मोबाइल फोन पर बोनस, फेस्टिवल ऑफर, छूट और हैप्पी दिवाली के आकर्षक संदेश भेजे जा रहे हैं। इन मैसेज के साथ संदिग्ध लिंक और एपीके फाइल भी भेजी जा रही हैं। एक क्लिक करते ही मोबाइल हैक होने और बैंक खाते से रकम गायब होने का खतरा है।

राजधानी रायपुर में इन दिनों व्हाट्सएप पर ऐसे संदेश मिलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। खास बात यह है कि कई बार मैसेज किसी अनजान नंबर से नहीं, बल्कि परिचितों के नाम से आ रहे हैं। साइबर ठग लोगों के परिचितों का मोबाइल हैक कर उसमें सेव नंबरों पर ऐसे संदेश भेज रहे हैं। इसलिए दिवाली बोनस या ऑफर के नाम पर आए किसी भी संदिग्ध मैसेज को नजरअंदाज करना जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें…
सूरजपुर डबल मर्डर: आरोपी की पत्नी बोली- पति को फांसी दो, एक करोड़ का बीमा कराकर मुझे भी बनाया था निशाना!
सूरजपुर डबल मर्डर: आरोपी की पत्नी बोली- पति को फांसी दो, एक करोड़ का बीमा कराकर मुझे भी बनाया था निशाना!
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शिक्षिका रजनी बरेट और उनके बेटे सूजल बरेट की हत्या के मामले में नया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीन महीने में साइबर ठगी की 10 से ज्यादा शिकायतें

साइबर ठगों द्वारा एपीके फाइल या अनजान लिंक के जरिए मोबाइल फोन हैक करने का तरीका नया नहीं है, लेकिन त्योहारों के दौरान ऐसे मामलों में तेजी आ जाती है। राजधानी में पिछले तीन महीने के दौरान साइबर ठगी की 10 से ज्यादा घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

इन मामलों में ठगों ने परिचितों के नाम से मैसेज भेजकर, ई-चालान और किसान सम्मान निधि की राशि खाते में आने का झांसा देकर लोगों को निशाना बनाया। जैसे ही लोगों ने भेजे गए लिंक को ओपन किया, उनके बैंक खातों से रकम निकल गई।

पांच साल बाद दोस्त का मैसेज, 8 हजार रुपये बोनस का झांसा

हाल ही में मीडिया से जुड़े एक कर्मचारी को सोमवार शाम उसके एक परिचित दोस्त के नंबर से अचानक व्हाट्सएप मैसेज मिला। कर्मचारी के मुताबिक, जिस दोस्त के नंबर से मैसेज आया था, उससे पिछले पांच साल से बातचीत नहीं हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
करवा चौथ पर पति की हत्या की साजिश! पत्नी ने जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक योजना
करवा चौथ पर पति की हत्या की साजिश! पत्नी ने जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक योजना
आज करवा चौथ के दिन गाजियाबाद जिले से पवित्र रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मैसेज में लिखा था कि दिवाली पर फोनपे की ओर से 8 हजार रुपये का बोनस दिया जा रहा है। बोनस पाने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करने को कहा गया था। मैसेज देखकर कर्मचारी को संदेह हुआ। उसने अपने अन्य परिचितों से संपर्क किया, तो पता चला कि उन्हें भी इसी तरह के संदेश मिले हैं।

इसके बाद कर्मचारी ने सभी परिचितों को सतर्क करते हुए लिंक ओपन नहीं करने की सलाह दी। आशंका जताई जा रही है कि उसके परिचित का मोबाइल फोन हैक हो गया है और ठग उसके मोबाइल में सेव नंबरों पर संदेश भेज रहे हैं।

ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर युवती से 9.50 लाख की ठगी

साइबर ठगी का एक अन्य मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां एक कामकाजी युवती गीतांजलि साहू से नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 9.50 लाख रुपये ठग लिए गए। युवती ने दो दिन पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में बीमा पॉलिसी के बहाने युवती से दुष्कर्म, रैपिडो चालक पर गंभीर आरोप
बिलासपुर में बीमा पॉलिसी के बहाने युवती से दुष्कर्म, रैपिडो चालक पर गंभीर आरोप
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बीमा पॉलिसी समझाने के बहाने एक युवती को लॉज ले जाकर दुष्कर्म करने का गंभीर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिपोर्ट के मुताबिक, युवती ने करीब तीन महीने पहले प्ले स्टोर से नौकरी डॉट कॉम एप इंस्टॉल कर नौकरी के लिए अपना रिज्यूम भेजा था। 25 अगस्त को उसे एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को हैदराबाद एयरपोर्ट हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन का सदस्य बताते हुए रायपुर एयरपोर्ट में फार्मासिस्ट की नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया।

आरोपी ने पहले 1,500 रुपये लेकर रजिस्ट्रेशन कराया। इसके बाद युवती को नौकरी के लिए चयनित होने की जानकारी दी गई और अलग-अलग बहानों से तीन महीने के भीतर करीब 9.50 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। नौकरी मिलने की उम्मीद में युवती ठगों के झांसे में इतनी उलझ गई कि उसने अपने जेवर तक बेच दिए।

युवती ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आधा दर्जन मोबाइल नंबरों के आधार पर ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

ये खबर भी पढ़ें…
करंट से ऑपरेटर की मौत के बाद बवाल, समझाइश देने पहुंचे DE को ग्रामीणों ने पीटा
करंट से ऑपरेटर की मौत के बाद बवाल, समझाइश देने पहुंचे DE को ग्रामीणों ने पीटा
बिलासपुर। जिले के ग्राम कुरेली में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश भड़क...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विशेषज्ञों की सलाह: अनजान लिंक और एपीके फाइल से बचें

साइबर विशेषज्ञों के मुताबिक, दिवाली बोनस, आकर्षक ऑफर या किसी सरकारी योजना के नाम पर आए संदिग्ध संदेशों के लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में एपीके फाइल इंस्टॉल करने से बचें।

इसके अलावा किसी भी फोन कॉल पर अपना ओटीपी, यूपीआई पिन, एटीएम पिन या पासवर्ड साझा न करें। बैंक कभी भी फोन या एसएमएस के जरिए ऐसी गोपनीय जानकारी नहीं मांगते। किसी के कहने पर एनीडेस्क या टीमव्यूअर जैसे स्क्रीन शेयरिंग एप भी डाउनलोड न करें।

यदि किसी के साथ यूपीआई या बैंकिंग धोखाधड़ी हो जाती है, तो बिना देर किए राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबर अपराध की आधिकारिक वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराएं। समय रहते शिकायत करने से ठगी की रकम को बैंक खाते में होल्ड कराने की संभावना बढ़ सकती है।