रायपुर/भिलाईनगर. भिलाई में कपड़े की दुकान पर 12 से 14 हजार रुपए महीने की नौकरी करने वाले सौरभ चंद्राकर का नाम आज देश के सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क में शामिल है। मोबाइल पर सट्टा खेलने के शौक से शुरू हुआ उसका सफर कथित तौर पर करीब 6 हजार करोड़ रुपए के महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के सिंडिकेट के किंगपिन तक पहुंच गया। सीबीआई ने ओमान से प्रत्यर्पण के बाद मंगलवार को उसे निजी विमान से रायपुर लाया। बुधवार को विशेष अदालत में पेश कर जांच एजेंसी उसकी रिमांड मांगने की तैयारी में है।

जांच एजेंसियों की नजर अब इस अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क की पूरी परतें खोलने पर है। खास तौर पर उन लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है, जिन्हें कथित तौर पर इस कारोबार को निर्बाध चलाने के लिए प्रोटेक्शन मनी दी जाती थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी सौरभ चंद्राकर को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी में है।

ये खबर भी पढ़ें…
दूसरा’ फिल्म पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- सौरव गांगुली के व्यक्तित्व अधिकारों का प्रथम दृष्टया उल्लंघन
दूसरा’ फिल्म पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- सौरव गांगुली के व्यक्तित्व अधिकारों का प्रथम दृष्टया उल्लंघन
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म ‘दूसरा’ को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली के व्यक्तित्व अधिकारों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सौरभ को जाली दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से ओमान में प्रवेश करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। इसके बाद उसे भारत प्रत्यर्पित किया गया। जांच एजेंसियों के मुताबिक, महादेव ऐप के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा सिंडिकेट खड़ा किया गया था, जिसका संचालन विदेश से किया जा रहा था।

 आर्थिक तंगी से शुरू हुआ सफर

सौरभ चंद्राकर के पिता भिलाई नगर निगम में ग्रेड-4 कर्मचारी थे। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी और पूरा परिवार एक जर्जर मकान में रहता था। 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद वर्ष 2014 में महज 17 वर्ष की उम्र में सौरभ ने सुपेला के आकाशगंगा कॉम्प्लेक्स स्थित कपड़े की दुकान में काम करना शुरू किया।

बताया जाता है कि इसी दौरान उसे मोबाइल पर सट्टा खेलने की लत लग गई। जिस कॉम्प्लेक्स में वह काम करता था, वह सट्टेबाजी के लिए बदनाम था। यहां बड़ी संख्या में सट्टेबाजों का आना-जाना रहता था। इसी माहौल में सौरभ कथित तौर पर अवैध सट्टेबाजी के नेटवर्क से जुड़ गया। इसी दौरान उसकी मुलाकात रवि उप्पल से हुई। दोनों ने मिलकर ऑनलाइन सट्टेबाजी के कारोबार को बड़े स्तर पर फैलाने की योजना बनाई।

ये खबर भी पढ़ें…
बालकनी की ग्रिल बनी मौत का जाल, एक ही परिवार के दो लोगों की गई जान
बालकनी की ग्रिल बनी मौत का जाल, एक ही परिवार के दो लोगों की गई जान
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में करंट की चपेट में आने से पिता और बेटे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 दुर्ग पुलिस की कार्रवाई से खुला नेटवर्क

बताया जाता है कि मार्च 2022 में दुर्ग पुलिस ने मोहन नगर क्षेत्र में एक ठिकाने पर छापा मारा था। इस कार्रवाई में सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल मौके पर नहीं मिले, लेकिन पुलिस को ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े अहम सुराग हाथ लगे। इन सुरागों से नेटवर्क के संचालन और उसकी गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई।

इसके बाद महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप का मामला जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया। धीरे-धीरे इस नेटवर्क के तार देश के कई राज्यों और विदेशों तक जुड़ते चले गए।

 पैनल और ब्रांच ऑपरेटर के जरिए चल रहा था धंधा

जांच एजेंसियों के आरोपों के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर और सह-आरोपी रवि उप्पल ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर ‘महादेव बुक ऐप’ को बढ़ावा दिया। इस नेटवर्क में पैनल और ब्रांच ऑपरेटर के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी का कारोबार संचालित किया जाता था।

ये खबर भी पढ़ें…
धान खरीदी में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, 9 केंद्र प्रभारी बर्खास्त; 4 पर वसूली
धान खरीदी में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, 9 केंद्र प्रभारी बर्खास्त; 4 पर वसूली
बलौदाबाजार। जिले में धान खरीदी के दौरान गड़बड़ी और अनियमितता बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप है कि कमीशन के आधार पर बड़ी संख्या में बैंक खाते खुलवाए गए। इन खातों के जरिए सट्टेबाजी से प्राप्त अवैध रकम को अलग-अलग लेनदेन के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भेजा जाता था। सिंडिकेट का कथित मुख्य कार्यालय दुबई में था, जहां से पूरे नेटवर्क का संचालन किया जाता था।

 फर्जी खातों और हवाला से विदेश भेजी जाती थी रकम

जांच में सामने आए आरोपों के अनुसार, सट्टेबाजी से होने वाली कमाई को बड़ी संख्या में फर्जी बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर किया जाता था। रकम को कई लेनदेन के माध्यम से अलग-अलग खातों में भेजकर उसकी लेयरिंग की जाती थी। इसके बाद हवाला चैनलों के जरिए पैसा विदेश पहुंचाया जाता था।

आरोप है कि सिंडिकेट की कमाई का एक हिस्सा सरकारी कर्मचारियों को सुरक्षा राशि के तौर पर दिया जाता था, ताकि अवैध कारोबार बिना किसी बाधा के चलता रहे। ईडी इस मामले में भारत और विदेश में स्थित कई संपत्तियों को जब्त कर चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
अब भारतीय AI से चलेंगे अहम सरकारी काम, रक्षा क्षेत्र में भी होगा इस्तेमाल
अब भारतीय AI से चलेंगे अहम सरकारी काम, रक्षा क्षेत्र में भी होगा इस्तेमाल
भारत ने ‘इंडिया AI मिशन’ (India AI Mission) के तहत तीन और स्वदेशी AI मॉडल जारी किए हैं। भारत सरकार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 सीबीआई के पास 13 एफआईआर, दो मामलों में चार्जशीट

छत्तीसगढ़ सरकार के अनुरोध पर सीबीआई महादेव ऑनलाइन बुक से जुड़े मामलों की जांच कर रही है। इस मामले से संबंधित 13 एफआईआर जांच एजेंसी को हस्तांतरित की गई थीं। इनमें से दो मामलों में सीबीआई पहले ही आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है।

सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी को जांच एजेंसियां इस बड़े सट्टेबाजी सिंडिकेट की जांच में महत्वपूर्ण कदम मान रही हैं। अब उससे पूछताछ के जरिए नेटवर्क के अन्य संचालकों, आर्थिक लेनदेन और कथित संरक्षण देने वालों की भूमिका उजागर करने की कोशिश की जाएगी।