प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उद्योगपति अनिल अंबानी के समूह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 510.17 करोड़ रुपये की संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क कर ली हैं। बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई इस कार्रवाई के तहत दो विमान, छह जमीन के टुकड़े, कार्यालय, दो विंडमिल और बैंक बैलेंस सहित कई संपत्तियों को अटैच किया गया है। इस ताजा कार्रवाई के बाद अनिल अंबानी समूह से जुड़े मामलों में अब तक कुर्क और जब्त संपत्तियों का कुल मूल्य बढ़कर करीब 23,100 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

ED ने मंगलवार को इस कार्रवाई की जानकारी दी। एजेंसी के मुताबिक, धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क करने का आदेश जारी किया गया है। यह कार्रवाई अनिल अंबानी समूह से जुड़ी कंपनियों पर बैंकों और वित्तीय संस्थानों के साथ कथित धोखाधड़ी तथा मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों की जांच के सिलसिले में की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव, आप के तीन नेताओं के शामिल होने से सियासी हलचल
पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव, आप के तीन नेताओं के शामिल होने से सियासी हलचल
पटियाला। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले जोड़-तोड़ की राजनीति तेज हो गई है। रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच एजेंसी इन मामलों में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि छह आरोपपत्र दाखिल किए जा चुके हैं। ED की जांच में बैंकिंग और वित्तीय संस्थानों को कथित तौर पर हुए नुकसान तथा उससे जुड़े धन के लेन-देन की पड़ताल की जा रही है।

ताजा कार्रवाई में 510.17 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अटैच किए जाने के साथ ही जांच का दायरा और व्यापक हो गया है। हालांकि, संपत्तियों की कुर्की अस्थायी कार्रवाई है और मामले में अंतिम निर्णय संबंधित न्यायिक प्रक्रिया के तहत होगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
अग्निवीरों के लिए नया नियम: 2 साल अतिरिक्त सेवा, ज्यादा वेतन और सेवा निधि का लाभ
अग्निवीरों के लिए नया नियम: 2 साल अतिरिक्त सेवा, ज्यादा वेतन और सेवा निधि का लाभ
भारतीय सशस्त्र बलों में अग्निवीर के रूप में सेवा दे रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। वरिष्ठ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.