बिलासपुर। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद सेवानिवृत्त शिक्षिका की पेंशन संबंधी समस्या का निराकरण नहीं करने पर राज्य शासन ने शिक्षा विभाग के एक सहायक संचालक को निलंबित कर दिया है। अधिकारी को दो माह पहले मुंगेली जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय से संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा कार्यालय, बिलासपुर में स्थानांतरित किया गया था। अब उनके मुंगेली डीईओ कार्यालय में कार्यकाल के दौरान हुई लापरवाही को लेकर शासन ने कार्रवाई की है।

मामला मुंगेली की सेवानिवृत्त शिक्षिका राजेश्वरी त्रिपाठी की पेंशन से जुड़ा है। उन्हें लंबे समय से पेंशन भुगतान नहीं हो रहा था। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों के समक्ष कई बार आवेदन प्रस्तुत किए, लेकिन उनकी परेशानी दूर नहीं हुई। पेंशन नहीं मिलने के कारण उन्हें परिवार के भरण-पोषण में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
साय सरकार को दूसरी बार उपचुनाव की चुनौती, अहिवारा सीट पर सियासी हलचल तेज
साय सरकार को दूसरी बार उपचुनाव की चुनौती, अहिवारा सीट पर सियासी हलचल तेज
छत्तीसगढ़ की अहिवारा विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं हुआ पेंशन का निराकरण

विभागीय स्तर पर समस्या का समाधान नहीं होने पर राजेश्वरी त्रिपाठी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए पेंशन प्रकरण का निराकरण करने का आदेश दिया। इसके बावजूद पेंशन संबंधी समस्या जस की तस बनी रही।

हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं होने से परेशान शिक्षिका ने न्यायालय में अवमानना याचिका दायर की। इस पर कोर्ट ने शिक्षा सचिव को उपस्थित होने के निर्देश दिए। मामले में शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे।

 हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद शासन ने लिया एक्शन

पेंशन प्रकरण के निराकरण में देरी और हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं होने पर न्यायालय ने नाराजगी जताई। इसके बाद राज्य शासन ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। अधिकारी को दो माह पहले मुंगेली डीईओ कार्यालय से संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा कार्यालय, बिलासपुर में स्थानांतरित किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी पर बड़ा प्रहार, 3.54 करोड़ का गांजा जब्त
छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी पर बड़ा प्रहार, 3.54 करोड़ का गांजा जब्त
छत्तीसगढ़ के कांकेर और केशकाल में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3 करोड़ 54...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शासन की इस कार्रवाई को न्यायालय के आदेशों की अवहेलना और सेवानिवृत्त कर्मचारी की पेंशन संबंधी समस्या के निराकरण में लापरवाही के मामले में सख्त कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ पुलिस में 1.18 करोड़ का घोटाला! मां के खाते में सरकारी रकम भेजने वाला आरक्षक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ पुलिस में 1.18 करोड़ का घोटाला! मां के खाते में सरकारी रकम भेजने वाला आरक्षक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में सरकारी रकम के दुरुपयोग का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि चौथी वाहिनी की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.