छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की एक विशेष अदालत ने बुधवार को छह हजार करोड़ रुपये के ‘महादेव सट्टा ऐप’ मामले के मुख्य आरोपी सौरव चंद्राकर को आठ दिन के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में भेज दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि चंद्राकर को हाल ही में ओमान से भारत लाया गया था। सोमवार को उसे दो दिन के लिए सीबीआई की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया था, क्योंकि जांच एजेंसी उसे छत्तीसगढ़ लाकर इस मामले की सुनवाई कर रही अदालत के सामने पेश करना चाहती थी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी पर बड़ा प्रहार, 3.54 करोड़ का गांजा जब्त
छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी पर बड़ा प्रहार, 3.54 करोड़ का गांजा जब्त
छत्तीसगढ़ के कांकेर और केशकाल में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3 करोड़ 54...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम को उसे विमान से रायपुर लाया गया। बचाव पक्ष के वकील तुषार गिरी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बुधवार को चंद्राकर को रायपुर में विशेष न्यायाधीश (सीबीआई) मनोज कुमार ंिसह ठाकुर की अदालत में पेश किया गया, जहां सीबीआई ने उसकी 10 दिन की हिरासत की मांग की थी। उन्होंने बताया कि अदालत ने आरोपी को आठ दिन के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी की हिरासत में सौंप दिया है। अदालत ने सीबीआई को पूछताछ के लिए चंद्राकर को दिल्ली ले जाने की भी अनुमति दे दी है।

सीबीआई ने 18 दिसंबर 2024 को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। राज्य सरकार और केंद्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचनाओं के बाद, सीबीआई ने छत्तीसगढ़ के ‘राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा’ से इस मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी। आरोप है कि चंद्राकर और सह-आरोपी रवि उप्पल ने अपने साथियों के साथ मिलकर ‘महादेव बुक ऐप’ का प्रचार किया और पैनल तथा ब्रांच आॅपरेटर के जरिए आॅनलाइन सट्टेबाजी का कारोबार चलाया। आरोपों के अनुसार कमीशन के लालच में सैकड़ों बैंक खाते खोले गए और सट्टेबाजी से हुई अवैध कमाई को अलग-अलग खातों के जरिए संयुक्त अरब अमीरात भेजा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ पुलिस में 1.18 करोड़ का घोटाला! मां के खाते में सरकारी रकम भेजने वाला आरक्षक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ पुलिस में 1.18 करोड़ का घोटाला! मां के खाते में सरकारी रकम भेजने वाला आरक्षक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में सरकारी रकम के दुरुपयोग का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि चौथी वाहिनी की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.