डेस्क/-

बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार पूरे प्रदेश में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल शुरू करने का फैसला लिया है। जगदलपुर जिले में ये स्कूल संचालित की जा रही है। जिले में संचालित इन स्कूलों में इन दिनों बंपर भर्तियां निकली है। यहां शिक्षक सहित 73 पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्हें प्रतिमाह 22 हजार 400 रुपए से 38 हजार 100 रुपए तक सैलरी मिलेगी। जिला शिक्षा विभाग ने भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है

ये खबर भी पढ़ें…
CG की बड़ी खबर : फर्जी जाति प्रमाण-पत्र पर नौकरी पाने वालों की सेवा समाप्त होगी, GAD ने तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश..
CG की बड़ी खबर : फर्जी जाति प्रमाण-पत्र पर नौकरी पाने वालों की सेवा समाप्त होगी, GAD ने तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश..
रायपुर। छत्तीसगढ़ में फर्जी या गलत जाति प्रमाण-पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर अब सख्त...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जारी विज्ञापन के अनुसार शैक्षणिक पदों में व्याख्याता शिक्षक हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, सामाजिक विज्ञान, जीवन विज्ञान, रसायन, भौतिक, शिक्षक अंग्रेजी, गणित, कला, व्यायाम शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, ग्रंथपाल, लेखापाल/सहायक ग्रेड-2 के पद शामिल हैं। 73 पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए जारी विज्ञापन के अनुसार अभ्यर्थियों को आनलाइन आवेदन पत्र जमा करना होगा। आनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त शाम 5.30 तक है। उम्मीदवार जिले की वेबसाइड में जाकर विज्ञापन का विस्तृत प्रारूप देख सकते हैं और दिए गए लिंक में क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं। 

इस उम्र के लोग कर सकेंगे आवेदन

नियुक्ति के लिए 1 जनवरी 2022 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष पूरी कर ली हो और अधिकतम 40 साल से कम हो। यदि अभ्यर्थी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या पिछड़ा वर्ग (गैर क्रीमीलेयर ) का हो तो उधातर आयु सीमा में अधिकतम 5 वर्ष तक की छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों को शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा। भर्ती में छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। भर्ती में नियमानुसार जिले के आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
2028 चुनाव से पहले कांग्रेस के सामने संगठनात्मक चुनौती: अधूरी कार्यकारिणी और निष्क्रिय पदाधिकारी बने चिंता का कारण..
2028 चुनाव से पहले कांग्रेस के सामने संगठनात्मक चुनौती: अधूरी कार्यकारिणी और निष्क्रिय पदाधिकारी बने चिंता का कारण..
रायपुर। आगामी चुनावी तैयारियों से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को लेकर पार्टी के भीतर ही सवाल उठने लगे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.